चार वार्डों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोनल कार्यालय घेरा

ब्रह्मास्त्र इंदौर

वार्ड 74 से 78 तक पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को बिलावली स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय 13 का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोनल अधिकारी को समस्याओं को लेकर खरी-खरी सुनाई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही के कारण पहले भी जान-माल का नुकसान हुआ है और अब इन वार्डों की जनता रोजाना परेशान हो रही है। ज्ञापन में वार्ड 74 के विष्णुपुरी स्थित सोनिया गांधी नगर में नई पाइपलाइन बिछाने, राहुल गांधी नगर में जलभराव व सड़क निर्माण, वार्ड 75 पालदा के भावना नगर में अधूरी सड़क, वार्ड 77 लिंबोदी में सड़क व चैंबर कार्य लंबित रहने और बंद स्ट्रीट लाइट व वार्ड 78 बिजलपुर के भीमनगर व मार्तंड नगर में गंदे पानी व सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
आंदोलन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। 10 दिन में समाधान नहीं होने पर जोनल कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment