: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बादछात्रों ने जश्न मनाया

 इंदौर ।नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद इंदौर के भंवरकुआं में छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े, नारे लगाए और आंदोलन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी।नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।   ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे और एक-दूसरे…

Read More

रास्ता पूछने के नाम पर युवक को चाकू मारने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

  इंदौर। छत्रीपुरा क्षेत्र में रास्ता पूछने पर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हमला करने के के बाद आरोपी मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।                                                                         पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर जुलूस निकाला।टीआई संजीव श्रीवास्तव के…

Read More

बालिका की मौत पर 4 घंटे धरना:बायपास पर रोकी कंपनी7 स्टाफ बस; आश्वासन पर माने

पीथमपुर।पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले राऊ-पीथमपुर बायपास स्थित उत्कर्ष कॉलोनी के समीप शनिवार सुबह इस घटना से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों और समाजजनों ने सड़कों पर उतरकर ट्रक निर्माता कंपनी की स्टाफ बसों को रोककर धरना शुरू कर दिया  चौराहे पर हुआ था हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम-, 20 जुलाई को उत्कर्ष कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय रागिनी पासी अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी उत्कर्ष कॉलोनी के पास चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्टाफ बस ने उसे और एक अन्य 19 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी थी।…

Read More

विरोध के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:कथित अवैध एस्ट्रो टर्फ 3घंटे में ध्वस्त

सनावद। नगर में बुधवार को लंबे समय से विवादों में रहे कथित अवैध एस्ट्रो टर्फ पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। प्रजापति समाज और सकल हिंदू समाज के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बताए जा रहे एस्ट्रो टर्फ को 6 बुलडोजरों की मदद से करीब तीन घंटे में ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।कार्रवाई से…

Read More

विशेष अभियान तहत एमडी ड्रग के दो तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम से अधिक नशा बरामद

इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस कमिश्नर के विशेष अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ।एमडी ड्रग के साथ दो पेडलर गिरफ्तार-एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने जफर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी और जाहिद निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार जफर लंबे समय से इलाके में एमडी ड्रग की सप्लाई और…

Read More

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 33.50 लाख ऐंठे, 3 आरोपियों पर FIRदर्ज

इंदौर।शेयर मार्केट में निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 33.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को वॉट्सएप मैसेज के जरिए संपर्क किया और उसे एक ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग खातों में निवेश करवाया। कई महीने तक मुनाफा नहीं मिलने पर जब कारोबारी ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे ग्रुप से बाहर कर मोबाइल बंद कर लिए। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।निवेश में फायदे का दिया झांसा-क्राइम…

Read More

शासकीय हाई स्कूल परिसर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

*मनावर।  ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा हे दिलचस्प बात यह है कि अतिक्रमणकारीयो की दबंगई के कारण शिकायत कौन करें शिकायत नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती।                                                                        ग्राम सिरसी में भी ऐसा ही मामला देखने मे आया है यहां पर अतिक्रमण करते-करते शासकीय स्कूल भवनो…

Read More

सोनम फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द:तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। यानी सोनम को फिर जेल जाना होगा। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर जमानत देकर गलती की थी।इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले का ट्रायल…

Read More

छात्रा के अश्लील वीडियो किए वायरल:मिलने से मना करने पर परिचितों को भेजे:एफआईआर दर्ज

इंदौर।राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा ने मिलने से इनकार किया तो उसके सोशल मीडिया मित्र ने पहले धमकियां दीं और फिर उसके वीडियो परिचितों व सहेलियों को भेज दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य पुत्र राहुल वर्मा…

Read More

हाईकोर्ट स्टे के बाद कार्यवाही रुकने से नाराज सकल हिंदू समाज ने किया सीएमओ के घर का घेराव

सनावद।कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए टर्फ और ऑफिस को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन की टीम को व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट का स्टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज सकल हिंदू समाज ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के घर का घेराव कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वाह ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी तुरंत नगर पालिका पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन ने वकीलों से भी सलाह-मशविरा किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि “क्या अब मोबाइल और…

Read More