उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए फुट ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए ‘जम्प टेस्ट’ किया गया।मंदिर समिति ने ब्रिज पर 100 से अधिक सुरक्षा गार्डों से करीब 10 मिनट तक एक साथ जम्प कराया। वीडियो सामने आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- “ये तो गजब के… दिमागी हैं।”इसके बाद यूजर्स ने ब्रिज की मजबूती जांचने के तरीके पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिए…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पीटीएस के सामने लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे 2 दोस्तों की मौत
उज्जैन। पवासा थाना क्षेत्र में पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) के सामने मंगलवार रात लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पाटपाला से शंकरपुर जाते समय हादसा-मृतकों की पहचान पाटपाला निवासी सुरेश दायमा और गज्जू बैरागी के रूप में हुई है। दोनों लोडिंग वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से…
Read Moreएनआरआई महिला को देखकर चौकीदार ने किए कमेंट:एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा
इंदौर। एमजी रोड इलाके में एनआरआई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला एक दिन पहले दिल्ली से घूमने इंदौर आई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की। आरोपी को मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया।एसआई सचिन त्रिपाठी के मुताबिक, घटना 35 वर्षीय महिला के साथ हुई, जो दिल्ली में रहती है। महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली है। एक दिन पहले वह अपने साथी के साथ गांधी हॉल घूमने आई थी। इस दौरान वहां मौजूद चौकीदार दीपक निवासी सीहोर ने…
Read Moreगगूल पर आनलाइन रैकी कर चोरी करते थे ब्रांडेड सिगरेट -महेश्वरी एजेंसी में हुई वारदात का आज होगा खुलासा
उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित महेश्वरी एजेंसी में हुई लाखों की ब्रांडेड सिगरेट चोरी को आॅनलाइन रैकी कर अंजाम दिया गया था। बदमाश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से लाखों की सिगरेट चोरी कर चुके थे। महेश्वरी एजेंसी के गोदाम में जून माह के दूसरे सप्ताह में हुई चोरी का आज खुलासा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गुजरात वलसाड़ क्राइम टीम ने चैकिंग के दौरान किया सोनेट क्रमांक एमएच 12 डब्ल्यू झेड 1753 को रोका था। जिसमें अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट के सैकड़ो पैकेट भरे होना सामने आये…
Read Moreमुरैना की गैंग से 7 चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा दिन में करते थे मजदूरी, रात को मकानों के तोड़े थे ताले
उज्जैन। नर्मदा परियोजना में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी के लिये आये मुरैना के बदमाश दिन में काम करते थे और रात को सूने मकानों के ताले तोड़ते थे। बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा तो चार थाना क्षेत्र में हुई सात चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया। भाटपचलाना क्षेत्र में एक माह के दौरान चार चोरी की वारदात हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवारों के यहां हो रही चोरी में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिये ग्रामीण एएसपी करणदीपसिंह ने अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा बेछोटे के…
Read Moreडूबती युवती को देख होमगार्ड सैनिक ने लगाई छलांग , हाथ की काटी नस
उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह क्षिप्रा नदी में डूबती युवती को होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र डाबी ने देखा तो बचाने के लिये छलांग लगा दी। सैनिक ने कुछ देर में युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती मुस्कान पिता रतनलाल 19 साल निवासी खिलचीपुर राजगढ़ की रहने वाली थी। जो परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई थी और क्षिप्रा स्नान के लिये रामघाट पहुंची। उसे क्षिप्रा की गहराई का अंदेशा नहीं था, घाट पर पैर फिसलने वह गहरे पानी में चली गई थी। मुस्कान की जान बचने पर परिवार…
Read Moreखुसूर-फुसूर हाल –ए- हालिया आयोजन
खुसूर-फुसूर हाल –ए- हालिया आयोजन हाल ही में धर्मनगरी में एक आयोजन का प्रबंधन किया गया। इसे मूलत: प्रशासनिक भाषा में भीड प्रबंधन से संबोधित किया जाता है। वैसे यह श्रद्धालुओं से संबंधित है। इस आयोजन की व्यवस्था में वैसे तो जिला के तकरीबन सभी विभागों का उपयोग होता है लेकिन प्रमुख विभागों को छोडकर शेष को दोयम दर्जे का समझा गया। तिमारदारी से संबंधित सेवा,सुश्रुषा करने वाले विभाग के करीब 10 दर्जन से ज्यादा कर्मचारी एवं तिमारदारी अधिकारियों को पास ही नहीं दिए गए। ये अकेला विभाग नहीं था…
Read Moreबाइक सवार परिवार को बस चालक ने कुचला -दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी-पुत्र घायल
उज्जैन। बाइक सवार परिवार को मंगलवार शाम बस चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी और पुत्र गंभीर घायल हो गये थे, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बस चालक की तलाश जारी है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि विक्रमनगर रिंगरोड पर कोठी की ओर आने वाले मार्ग पर शाम को बाइक सवार परिवार को तेजगति से दौड़ती बस ने कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। बाइक सवार परिवार गंभीर घायल हो गया…
Read More-छात्राओं के आंदोलन के आगे झूका प्रशासन सराफा स्कूल वैकल्पिक व्यवस्था तक वहीं रहेगा -सांसद,विधायक,नगर निगम सभापति,कलेक्टर पहुंचे छात्राओं के बी
उज्जैन। रानी लक्ष्मीबाई शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के आंदोलन के सामने प्रशासन झूका है और स्कूल स्थानांतरण को हालिया स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था तक निरस्त कर दिया गया है। मंगलवार को सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक अनिल जैन कालूहेडा ,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह स्कूल पहुंचे एवं आंदोलन करने वाली छात्राओं को आश्वस्त किया कि विद्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नही हो जाती, तब तक छात्राएं वर्तमान सराफा विद्यालय में ही अध्ययन करेंगी। महाकाल मंदिर के पीछे चारधाम मंदिर के समीप संचालित रानी लक्ष्मीबाई शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को…
Read Moreमाध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्णय से जिले के कई बच्चे होंगे लाभांवित माता-पिता नहीं हैं तो बोर्ड की नामांकन-परीक्षा फीस माफ -निर्णय से ऐसे विद्यार्थी न तो परीक्षा देने से वंचित रहेंगे न शिक्षा से
उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस वर्ष की कक्षा 10वीं,12 वीं, द्वितीय बोर्ड परीक्षा, डीएलएड परीक्षा में माता-पिता को खो चूके विद्यार्थियों से न तो नामांकन की फीस लेगा और न ही परीक्षा का शुल्क ही लेगा। इसे लेकर बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं जो जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच चुके हैं। जिले में ऐसे कई बच्चे इस निर्णय से लाभांवित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेंन्द्र खत्री के अनुसार ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी निकलवाई जा रही है। मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एस के रेनीवाल के अनुसार आदेश के अनुसार…
Read More