गगूल पर आनलाइन रैकी कर चोरी करते थे ब्रांडेड सिगरेट -महेश्वरी एजेंसी में हुई वारदात का आज होगा खुलासा

उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित महेश्वरी एजेंसी में हुई लाखों की ब्रांडेड सिगरेट चोरी को आॅनलाइन रैकी कर अंजाम दिया गया था। बदमाश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से लाखों की सिगरेट चोरी कर चुके थे। महेश्वरी एजेंसी के गोदाम में जून माह के दूसरे सप्ताह में हुई चोरी का आज खुलासा किया जायेगा।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गुजरात वलसाड़ क्राइम टीम ने चैकिंग के दौरान किया सोनेट क्रमांक एमएच 12 डब्ल्यू झेड 1753 को रोका था।  जिसमें अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट के सैकड़ो पैकेट भरे होना सामने आये थे। कार में सवार 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला ब्रांडेड सिगरेट चोरी का होना सामने आया। पुलिस ने कार के साथ सिगरेट, सवा लाख से अधिक नगद और पांच मोबाइल बरामद किये। दोनों ने कबूल किया कि वह सिगरेट चोरी करते है। अब तक मध्यप्रदेश के उज्जैन, महाराष्ट्र, गुजरात में वारदात कर चुके है। वलसाड पुलिस ने पांच चोरी का खुलासा किया। जिसमें उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान महेश्वरी एजेंसी में हुई चोरी शामिल है। जानकारी सामने आई है कि दोनों बदमाश गगूल पर आॅनलाइन रैकी करते थे और सिगरेट के थोक व्यापारियों और आईटीसी एजेंसी के गोदाम को सर्च करते थे। जिसके बाद दिन में आकर रैकी करते थे और रात में वारदात कर फरार हो जाते थे। वारदात में चोरी की कार का उपयोग करते थे, कार चोरी करने के लिये वह सैकेंड हैंड कारों की दुकानों पर पहुंचते थे, जहां से पहले चाबी चोरी करते थे। वहीं कारो की नम्बर प्लेट भी चुरा लेते थे। गोदाम-एजेंसी में चोरी के बाद कार छोड़कर भाग निकलते थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment