उज्जैन। पवासा थाना क्षेत्र में पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) के सामने मंगलवार रात लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पाटपाला से शंकरपुर जाते समय हादसा-मृतकों की पहचान पाटपाला निवासी सुरेश दायमा और गज्जू बैरागी के रूप में हुई है। दोनों लोडिंग वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे।पीटीएस के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे लोडिंग वाहन क्रमांक MP 42-4199 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीटीएस के सामने लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे 2 दोस्तों की मौत