ब्यावरा। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने भीषण गर्मी के बीच ब्यावरा विकासखंड के ग्राम आगर स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया से जुड़े सभी दिशा-निदेर्शों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री पंवार ने खरीदी केंद्र पर उपस्थित किसानों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
कलश यात्रा के साथ बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा एवं नव कुंडीय महायज्ञ शुरू
सारंगपुर। समीपस्थ ग्राम अमलावता में शुक्रवार से बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा एवं नव कुंडीय महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवतियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्ना मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पाडल्या माताजी रोड पहुंची, जहां वैदिक विधि से पूजन कराया गया। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य पंडित इंद्रजीत पाराशर, पंडित संजय कृष्ण व्यास एवं संत नित्यानंद (निर्भय) पुरीजी शामिल रहे। संतों और आचार्यों के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। आयोजन स्थल…
Read Moreहज यात्री अन्नू पठान का स्वागत किया
शुजालपुर। हज यात्रा पर जा रहे पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद अन्नू पठान के निवास पर शुक्रवार को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं समाजजन उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए सफ ल हज यात्रा की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अचल सिंह मेवाड़ा, अशोक परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार, पार्षद बल्ला सोनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अन्नू पठान का…
Read Moreमां शारदा संदीपनि विद्यालय में समर कैंप का आगाज 250 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन
शुजालपुर। मां शारदा संदीपनि विद्यालय शुजालपुर में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैंप में खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फु टबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ संगीत एवं नृत्य कक्षाओं को भी शामिल किया गया है। आयोजकों के अनुसार समर कैंप में कुल 250 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जिससे बच्चों में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति उत्साह स्पष्ट दिखाई दे…
Read Moreकुख्यात बदमाश रोशन ने पहली पत्नी पर तानी पिस्टल -गुर्जर सरनेम हटाने और शहर छोड़ने की धमकी
उज्जैन। गुर्जर गैंग के कुख्यात बदमाश रोशन ने रात के समय पहली पत्नी के घर में घुसकर पिस्टल तानी और गुर्जर सरनेम हटाने के साथ शहर छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ धारा 331 (6), 351 (3) में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि दिनेश पेट्रोल पम्प दो तालाब के पास रहने वाले निकिता पति रोशन गुर्जर ने गुरूवार को शिकायत दर्ज कराई कि वह अंकुर स्कूल में शिक्षिका है। उसका एक 6…
Read Moreजामफल के पेड़ पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश -तनाव में वृद्धा ने दुपट्टे के फंदे से लगाई फांसी
उज्जैन। आर्थिक परेशानी और तनाव में असमय जीवन का अंत करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला, वहीं दुपट्टे का फंदा बनाकर वृद्धा ने फांसी लगा ली। इससे पहले रात में 2 लोगों ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। नीलगंगा थाना क्षेत्र एकतानगर में तड़के चार बजे पिंकी कश्यप नींद से जागी तो उसने अपनी मां लीलाबाई पति पशुराम रायकवार 65 साल को दुपट्टे के फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। बेटी ने…
Read Moreवार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में लाखों की चोरी -बदमाशों के कार से आने की संभावना, पुलिस खंगाल रही कैमरे
उज्जैन। मक्सीरोड वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में शुक्रवार देर शाम लाखों की चोरी होना सामने आया। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची, पता चला कि दिन में मकान के सामने कार खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कार से आये थे। आसपास कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुरा में पार्षद जानीबाई पति सत्यनारायण राठौर वर्तमान में निवास कर रही है। उनका मकान मेनरोड है, जिसका निर्माण कार्य चलने पर उन्होने माधोपुरा में मकान…
Read Moreदुर्घटना में मृतक के शव का हाइवे पर अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े ग्रामीण
रतलाम। जिले के नामली क्षेत्र स्थित पलदुना फाटे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। गुरुवार देर रात “पुलिस” लिखे वाहन की टक्कर से घायल 48 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत, निवासी नामली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को ग्रामीण उसके शव का अंतिम संस्कार हाईवे पर रखकर करने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने अंकल के साथ गांव से निकलकर फोरलेन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश को तत्काल इंदौर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन हाइवे किनारे टेंट-तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने “फोरलेन वालों की दादागिरी नहीं चलेगी” के नारे लगाते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार हाइवे पर ही करने की जिद पकड़ ली। बड़ी संख्या में लोग लकड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि देर शाम तक प्रशासन की समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और शव को इंदौर से लाकर रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। लगातार हादसों से बढ़ा आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि पलदुना फाटे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने यहां स्पीड कंट्रोल, संकेतक, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
Read Moreचाईल्ड वेलफेयर सोसायटी की कथित शिकायत पर पुलिस,जीआरपी,श्रम,बाल विकास की टीम की कार्रवाई:बिहार के 40 यात्रियों को ट्रेन से उज्जैन-नागदा में उतार कर यात्रा में विध्न डाला श्रम विभाग ने खोदा पहाड और चुहिया भी नहीं निकली श्रम विभाग ने सुबह नाश्ता करवाया,खाना खिलाया दोपहर में उज्जैन से अहमदाबाद की ट्रेन में रवाना किया
उज्जैन। कथित शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ,जीआरपी उज्जैन –नागदा ,श्रम विभाग,महिला बाल विकास विभाग की टीम ने अंत्योदय एक्सप्रेस से बिहार के दरभंगा से संबंधित 20 नाबालिग सहित 44 लोगों को उज्जैन एवं नागदा स्टेशन पर उतार लिया गया। ये सभी गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। बाल श्रम एवं तस्करी की एक एनजीओं की कथित शिकायत कार्रवाई में झूठी निकली। इसके बाद सभी 44 लोगों की यात्रा में विध्न एवं संकट की स्थिति बन गई। शुक्रवार दोपहर सभी उज्जैन से अपने स्वयं के व्यय पर अहमदाबाद…
Read Moreराजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में शादी के दौरान विवाद फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प, कुर्सियां-बर्तन चले
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यह घटना 27 अप्रैल की है। एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, फोटोग्राफर ने कैमरे के सामने आ रही एक महिला को हटने के लिए कहा। इस बात पर महिला नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस दोनों पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गई। रात 1 बजे बढ़ा विवाद रात करीब एक बजे विवाद इतना बढ़…
Read More