कलश यात्रा के साथ बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा एवं नव कुंडीय महायज्ञ शुरू

 

सारंगपुर। समीपस्थ ग्राम अमलावता में शुक्रवार से बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा एवं नव कुंडीय महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवतियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्ना मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पाडल्या माताजी रोड पहुंची, जहां वैदिक विधि से पूजन कराया गया। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य पंडित इंद्रजीत पाराशर, पंडित संजय कृष्ण व्यास एवं संत नित्यानंद (निर्भय) पुरीजी शामिल रहे। संतों और आचार्यों के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। आयोजन स्थल पर सुबह हेमाद्री स्नान, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन तथा अन्य प्रारंभिक अनुष्ठान सम्पन्ना हुए। आयोजन समिति ने बताया कि सात दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 7 मई तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यज्ञीय अनुष्ठान तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक पूजन कार्यक्रम होंगे। आयोजन के तहत आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन उज्जैन के कथा वाचक पंडित श्यामजी मनावत करेंगे। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति के अनुसार आगामी दिनों में देव आवाहन, अरणी मंथन, मूर्ति संस्कार, जलाधिवास, देव पूजन, महा स्नान, अभिषेक, नगर भ्रमण, मूर्ति न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, कथा पूणार्हुति, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment