हज यात्री अन्नू पठान का स्वागत किया

शुजालपुर। हज यात्रा पर जा रहे पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद अन्नू पठान के निवास पर शुक्रवार को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं समाजजन उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए सफ ल हज यात्रा की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अचल सिंह मेवाड़ा, अशोक परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार, पार्षद बल्ला सोनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अन्नू पठान का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को इस हज यात्रा के लिए रवाना होगें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment