शुजालपुर। मां शारदा संदीपनि विद्यालय शुजालपुर में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैंप में खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फु टबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ संगीत एवं नृत्य कक्षाओं को भी शामिल किया गया है। आयोजकों के अनुसार समर कैंप में कुल 250 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जिससे बच्चों में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शुभारंभ अवसर पर मंत्री परमार ने कन्याओं को तिलक लगाकर टी-शर्ट वितरित की तथा खिलाडि?ों को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन और नियमित अभ्यास पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनी प्रसाद परमार, अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हर्षवर्धन चतुवेर्दी सहित संस्था के प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदीए उप प्राचार्य मुकेश नेमा, पीएस राठौड़, भगवान सिंह मेवाड़ा, अनिल कारपेंटर, वैभव सक्सेना, राघवेन्द्र परमार, सांस्कृतिक प्रभारी अनीता परमार, खेल प्रभारी गोपाल कारपेंटर, खेल शिक्षक आनंद परमार, विमला परमार, भूपेंद्र परमार, ऋ षभ जोशी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से हुकुम परमार की मौजूदगी रही।
मां शारदा संदीपनि विद्यालय में समर कैंप का आगाज 250 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन