जामफल के पेड़ पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश -तनाव में वृद्धा ने दुपट्टे के फंदे से लगाई फांसी

उज्जैन। आर्थिक परेशानी और तनाव में असमय जीवन का अंत करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला, वहीं दुपट्टे का फंदा बनाकर वृद्धा ने फांसी लगा ली। इससे पहले रात में 2 लोगों ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
नीलगंगा थाना क्षेत्र एकतानगर में तड़के चार बजे पिंकी कश्यप नींद से जागी तो उसने अपनी मां लीलाबाई पति पशुराम रायकवार 65 साल को दुपट्टे के फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। बेटी ने बताया कि मां कुछ दिनों तनाव में थी, वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। इसी बीच सुबह 8 बजे के लगभग भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के परोलिया झाली में रहने वाले मोहनलाल पिता लक्ष्मण 42 साल का का शव ग्राम में खेत किनारे जामफल के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाईयों ने चौकीदार के साथ थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी और बताया कि सुबह घर से निकला था। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। एएसआई रामचंद्र व्यास ने बताया कि परिजनों के बयान और जांच के बाद फांसी लगाने की वजह सामने आ पायेगी।
पानबिहार और निजातपुरा में आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का एक मामला पाबिहार चौकी क्षेत्र के ग्राम कागदी कराड़िया से सामने आया। यहां रहने वाले टीकम पिता भागीरथ 35 साल ने रात में कमरे का दरवाजा बंदकर फांसी लगा ली थी। वह शराब पीकर घर लौटा था, मां सौरमबाई उसे खाना खाने के लिये बुलाने पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर फंदे पर लटका मिला। वहीं गुरूवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के निजातपुरा में प्रभु पिता अम्बाराम 40 साल फंदे पर लटका मिला। प्रभु भी शराब पीने का आदी था, घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चा शहर से बाहर शादी में शामिल होने गये थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment