पश्चिम एशिया युद्ध की मार के कारण मप्र का सोया निर्यात 50% गिरा, मंडियों में पसरा सन्नाटा

ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश, जिसे देश का ‘सोया स्टेट’ कहा जाता है, इस वक्त एक बड़े वैश्विक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और शिपिंग रूट्स में आए व्यवधान के कारण भारत का सोया मील निर्यात मार्च महीने में 50 फीसदी तक गिरने के आसार हैं। फरवरी में जहां करीब 93,000 टन का निर्यात हुआ था, वहीं मार्च में इसके महज 40,000 से 50,000 टन रहने का अनुमान है। इस गिरावट का सीधा असर मध्य प्रदेश की मंडियों और किसानों की आय पर…

Read More

अभिनेत्री सोनल चौहान महाकाल दर्शन करने पहुंचीं

ब्रह्मास्त्र उज्जैन हिंदी और तेलगु फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली सोनल चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोनल चौहान, ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने के लिए रात करीब दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। सोनल ने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही।

Read More

संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा हाई स्कूल परिणाम में प्रदेश में उज्जैन 14 वें क्रम पर,12 वीं में 15 वां स्थान -संभाग के 7 जिलों में मुख्यालय उज्जैन 10 वीं में दुसरे क्रम पर और हायर सेकेंडरी में तीसरा नंबर पर रहा

उज्जैन। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही मंडल ने परिणाम सुधार के लिए भी तैयारी घोषित कर दी है। मई से ही इसकी शुरूआत होने वाली है। जारी परिणाम में उज्जैन संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा है। प्रदेश में उज्जैन जिला 10 वीं के परिणाम में 14 वें क्रम पर और 12 वीं में 15 वें स्थान पर रहा है। यहां तक की उज्जैन संभाग में भी मुख्यालय उज्जैन का क्रम…

Read More

आगजनी में फरार 11 आरोपियों की तलाश में दबिश

उज्जैन। ढांचा भवन क्षेत्र में पेट्रोल डालकर मकान में लगाई गई और गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिये उनके  ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब तक एक आरोपी हिरासत में आया है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये 13 से 15 बदमाशों ने एक मकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य…

Read More

अष्टतीर्थ यात्रा कर भगवान नागचंद्रेश्वर को लौटायेंगे बल आज पंचक्रोशी यात्रियों का शुरू होगा नगर प्रवेश

उज्जैन। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का आज नगर प्रवेश होगा। श्रद्धालु क्षिप्रा नदी पहुंचकर नहान करेगें और अष्टतीर्थ यात्रा पूरी कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचकर बल लौटायेंगे। 12 अप्रैल को हजारों की संख्या में श्रद्धालु 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर निकले थे। यात्रा में शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल भी शामिल थे। 118 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पांच पड़ाव के साथ 2 उपपड़ाव भी विश्राम किया, अब यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज से…

Read More

40 डिग्री के पास तापमान, चलने लगी गर्म हवा

उज्जैन। मौसम अब पूरी तरह से सूरज के तेवर से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। गर्म हवा चलने से दिन में सड़कों पर चला मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से लग रहा था कि इस बार गर्मी का प्रभाव कम रहेगा, लेकिन माह के 15 दिन गुजर जाने के बाद सूरज के तेवर काफी कड़क हो चुके है। गर्मी अपना असर दिखा रही है।…

Read More

40 लाख की प्लास्टिक खत्म की: 22 टन पॉलिथीन पर चला रोलर:सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती,

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 टन प्लास्टिक सामग्री को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एमआर-5 ट्रांसफर स्टेशन पर की गई।निगम द्वारा जब्त की गई पॉलिथीन, डिस्पोजल ग्लास, दोने और चम्मच को पहले मशीन कटर से काटा गया, फिर क्रशिंग मशीन से गुजारा गया। अंत में रोड रोलर चलाकर पूरी सामग्री को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।नगर निगम की सख्त कार्रवाई के चलते शहरभर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर अलग-अलग स्थानों पर रखा…

Read More

गैंगवार: फर्जी गोलीकांड, 13 पर केस:गुर्जर-बुंदेला गैंग की जंग तेज, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

उज्जैन।उज्जैन में गुर्जर-बुंदेला गैंग विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है। फर्जी गोलीकांड, बदले की कार्रवाई और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।दरअसल विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल को ढांचा भवन क्षेत्र से हुई, जहां 12वीं का छात्र अतीक माहोरकर जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। अतीक, जिसे बदमाश रोशन का साथी बताया जा रहा है, ने छंबू बुंदेला गैंग के सदस्य पर…

Read More

बिल्डर से मांगे 5 करोड़:लॉरेंस का गुर्गा बन बदमाश बोला- रुपए दो, नहीं तो बेटे को गोली मार दूंगा

इंदौर।इंदौर के रईस इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड के एक बड़े बिल्डर को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले शख्स ने बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। नहीं देने पर आरोपी ने बिल्डर के बेटे की सटीक लोकेशन होने और उसे गोली मारने की बात कही है।वॉट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज से मचा हड़कंप-क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस के नंबर पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक वॉट्सएप कॉल…

Read More

2महिला कांग्रेस पार्षदों पर FIR:राष्ट्रगीत विवाद में , पार्षदों से सघन पूछताछ के बाद केस दर्ज

इंदौर।इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अनादर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह इंदौर में वंदे मातरम् विवाद में पहली एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है।एमजी रोड थाना पुलिस ने बीते सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को…

Read More