उज्जैन। चिंतामण मंदिर में हुई शादी के पांच दिन बाद दुल्हन ने पुलिस को बंधक बनाकर रखने का कॉल डायल 112 पर कर दिया। पुलिस पहुंची तो मामला रूपये देकर शादी करने का सामने आया। दुल्हन कैंसर पीड़ित होना सामने आई है।
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतिक शर्मा ने बताया कि डायल 112 पर विनिता शर्मा द्वारा कॉल कर बताया गया था कि उसे बंधक बनाकर घर में रखा गया है। इवेंट मिलने पर पुलिस अंकपात मार्ग काजीपुरा मीणा परिवार के घर पहुंची। जहां सामने आया कि मीणा परिवार के सुनील पिता नंदकिशोर मीणा से 3 जून को चिंतामण मंदिर में शादी हुई है। विनिता इंदौर की रहने वाली है। शादी के दौरान डेढ़ लाख रूपये दिये गये थे। मामला उलझा हुआ होने पर महिला को थाने लाया गया और वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। मंगलवार को पूछताछ करने पर विनिता ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है। उसका उपचार भी चल रहा है। वह अपने घर जाना चाहती थी लेकिन उसे बंधक बना लिया गया था। मीणा परिवार से पूछताछ करने पर सामने आया कि सुनील परिवार का एकलौता पुत्र है। शादी की बात चल रहा थी उसी दौरान इंदौर के मैरिज ब्रोकर मंगलसिंह और राकेश नामक व्यक्ति ने रिश्ता दिखाया था। बदले में 1.50 लाख रूपये दिये गये थे। अब विनिता शादी के पांच दिन बाद ही साथ नहीं रहना चाहती है। थाना प्रभारी के अनुसार दुल्हन के परिवार को बुलाया गया। मंगलवार शाम मामा का लड़का उसके उपचार संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचा। इस दौरान सामने आया कि रूपयों का लेनदेन इंदौर में हुआ था। शादी चिंतामण मंदिर में हुई थी। रूपये उपचार के नाम पर लिये गये थे। मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं होने पर मीणा परिवार से चिंतामण गणेश थाना या फिर इंदौर में जिस थाना क्षेत्र में लेनदेन हुआ है। वहां शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। विनिता शर्मा का कहना था कि उसे रूपये नहीं मिले है। उसकी पहले शादी हो चुकी थी पति का 2022 में निधन हो चुका है। यह उसका दूसरा विवाह है। विनिता के परिवार ने शिकायत दर्ज होने पर संबंधित पुलिस को सहयोग करने की बात भी कही है।
शादी के पांच दिन बाद दुल्हन ने बुलाई पुलिस -मामला डेढ़ लाख देकर शादी करने का