हिरासत में पुलिस को देख भाग अफीम तस्करों का साथी

उज्जैन। रात्रि गश्त में रविवार-सोमवार रात खाचरौद पुलिस ने कार में सवार नाबालिग युवती और 2 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा था। जिनके पास से 54 किलो के लगभग अफीम के साथ डोडाचूरा बरामद हुआ था। आरोपियों को बाइक सवार साथी पुलिस को देख भाग निकला था। जिसे रतलाम जिले से मंगलवार को हिरासत में लिया गया है।
खाचरोद थाना एसआई ईश्वर जोशी ने बताया कि गश्त के दौरान फर्नाखेडी फंटा नागदा जावरा रोड से कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 8313 को पकड़ा गया था। जिसमें सवार 17 साल की युवती और बबलू पिता गोपाल सोनी 35 साल  ग्राम खजुरीया सारंग मंदसौर के साथ कृष्णपाल पिता अशोक गौड 23 साल ग्राम हतुनिया मंदसौर को गिरफ्तार कर 53 किलो डोडाचूरा और 608 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। तीनों का एक साथी कार के आगे रैकी करता बाइक से चल रहा था, जो पुलिस को देख भाग निकला था। तीनों से पूछताछ में उसका नाम प्रदीप पिता रामेश्वर पांचाल निवासी ग्राम बडावदा जिला रतलाम सामने आया था। नाबालिग युवती को बाल संप्रेक्षणगृह भेज कृष्णपाल और बबलू को 13 रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार सुबह दोनों की निशानदेही पर भागे बाइक सवार साथी की तलाश में बडावदा दबिश दी गई। जहां से प्रदीप को पकड़ा गया है। जिसे दोपहर में कोर्ट पेश कर 13 जून तक रिमांड पर लिया गया है। चारों मंदसौर से मादक पदार्थ लेकर आये थे। पूछताछ में कुछ लोगों की जानकारी सामने आई है। जिनकी तलाश में एक टीम बुधवार को मंदसौर रवाना की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment