उज्जैन। रविवार से नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है शहर में जगह-जगह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई सुबह से ही समितियां के पदाधिकारीयों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर माता जी की स्थापना की सभी पंडाल में आकर्षक विद्युत साज भी की गई है तथा कई जगह गरबे के आयोजन भी किया जा रहे हैं रविवार सुबह से ही नवरात्रि को लेकर शहर में उत्सव का माहौल था ट्रैक्टर व मैजिक में माता रानी की प्रतिमा लेकर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसमें श्रद्धालु नाचते…
Read MoreCategory: उज्जैन
केडी गेट –ईमली तिराहा सडक का काम पूर्णता का प्रमाण पत्र जारी होना शेष सीसी के पहले सडक उधडी -सवा किलोमीटर की सडक के दोनों भाग में 24 से अधिक स्पीड ब्रेकर और टेपर ठोके
उज्जैन। निर्माण कार्यों की पूर्णता का प्रमाण पत्र जारी होने के बाद उसे पूर्ण कहा जा सकता है। उसके साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। नगर निगम द्वारा सिंहस्थ-2028 मद में कालियादेह गेट से ईमली तिराहा की सडक का निर्माण अभी पूर्णता को भी प्राप्त नहीं हुआ है और उसके पहले ही उधडने की स्थिति शुरू हो गई है। सडक के ये हाल क्यों और कैसे बने रहे हैं ये सवाल खडा हो रहा है।उज्जैन नगर निगम द्वारा केडी (कालियादेह) गेट से इमली तिराहा गौतम मार्ग…
Read Moreकनासिया नाका बायपास पर निर्माणाधीन पुल के समीप रविवार सुबह सड़क हादसा:दो घायल
“मक्सी।: एनएच-52 पर कनासिया नाका बायपास पर निर्माणाधीन पुल के समीप रविवार सुबह करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। इंदौर से मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे चार लोग बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, यात्रा कर रहे लोगों में कार्तिक ठाकुर (20), साक्षी गौर (18), यशराज ठाकुर (21) और मुस्कान ठाकुर (20) के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इन चारों में से कौन-कौन हादसे में घायल हुआ है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो…
Read Moreमैच से पहले महाकाल पहुंचे कोच गौतम गंभीर:बैटिंग कोच सितांशु के साथ किए बाबा के दर्शन
उज्जैन।इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे। दोनों दिग्गजों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान-गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे और वहां बैठकर भक्ति भाव से ध्यान लगाया। दर्शन के दौरान…
Read Moreसूदखोरों से परेशान ग्रामीण ने जहर खाकर की आत्महत्या
उज्जैन। उधार लिये रूपयों से अधिक लौटाने के बाद भी सूदखोर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। ग्रामीण ने परेशान होकर जहर खा लिया था। 2 दिन बाद शनिवार को ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नरवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खजूरिया रेहवारी में रहने वाले घनश्याम पिता भागीरथ 50 साल ने 2 दिन पहले ग्राम कडछा में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ती देख गांववालों ने परिजनों को सूचना दी थी। पुत्र सोनू पिता को उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर…
Read Moreनवरात्री में महिला सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगी शक्ति स्क्वाड डायल 112 का गूंजा सायरन, सवार थी महिला पुलिसकर्मी
उज्जैन। नवरात्री में महिला-युवतियों की सुरक्षा को लेकर शहरभर की महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति स्क्वाड़ का गठन कर दिया गया है। शनिवार शाम शहर के मार्गो पर डायल 112 का सायरन गूंजा, जिसमें महिला पुलिसकर्मी सवार थी। संदेश दिया गया कि महिला-युवतियों से छेड़छाड़ करना अब भारी पड़ सकता है। शक्ति स्क्वाड ऐसा करने वालों को सबक सिखाएगी। पुलिस कंट्रोलरूम से शाम 6 बजे नवरात्री पर्व के दौरान महिला सुरक्षा और सहायता को लेकर शक्ति स्क्वाड रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की महिला पुलिसकर्मियों को डायल 112 के साथ…
Read Moreवन विभाग ने सर्व पितृमोक्ष अमावस्या से 21 दिवसीय अभियान की शुरूआत की ढाई घंटे में शतक ,100 कृष्णमृगों का सुरक्षित रेस्क्यू -प्रमुख सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं 7 जिलों के डीएफओ अभियान में शामिल
उज्जैन। वन विभाग ने शाजापुर जिले में कृष्णमृग एवं नीलगाय के रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान के प्रथम दिन ढाई घंटे में ही शतक लगाया है। प्रथम दिन सुबह 8.30 बजे के लगभग अभियान की शुरूआत की गई और लगभग 11.30 बजे के बीच हन्नूखेड़ी और पोलायकला के खेतों से लगभग 100 कृष्णमृगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।वन विभाग के अनुसार अभियान वन्यजीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या के समाधान की दिशा में दूरदर्शी पहल का हिस्सा है। मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा दक्षिण अफ्रीका…
Read Moreमुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर निर्माण से होगा यातायात बाधित: आवेदन सौपकर कार्रवाई की मांग
तराना।अतिक्रमण निर्माण करने से यातायात में परेशानी आएगी इसको लेकर रविंद्र पिता दिनेश कुमार प्रजापति के द्वारा आवेदन सौपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्रजापति ने बताया कि मेरे द्वारा नगर परिषद कार्यालय विभाग करना पुलिस एवं सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की गई है । लेकिन आज भी परेशानी वही है आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 15 में हॉस्पिटल रोड पर मुख्य मार्ग पर स्थित क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र में अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है इसके कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना…
Read Moreभूतड़ी अमावस्या पर 52 कुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर भैरवगढ़ स्थित 52 कुंड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व मानते हुए हजारों श्रद्धालु कुंड पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाई। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। कुंड परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से धार्मिक माहौल बना रहा।भूतड़ी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र जल में स्नान करने और पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक प्रभावों…
Read Moreग्रामीण क्षेत्रों में रातभर चली पुलिस की कॉम्बिंग गश्त
उज्जैन। जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। गुरूवार-शुक्रवार की रात की गई गश्त में 73 स्थायी और 86 गिरफ्तारी वारंट की तामील की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर 2 दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की जा रही है। बुधवार-गुरूवार रात तराना अनुभाग के 3 थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया था। वहीं गुरूवार-शुक्रवार रात पुलिस ने जिले के सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ काम्बिंग…
Read More