मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर निर्माण से होगा यातायात बाधित: आवेदन सौपकर  कार्रवाई की मांग

तराना।अतिक्रमण निर्माण करने से यातायात में परेशानी आएगी इसको लेकर रविंद्र पिता दिनेश कुमार प्रजापति के द्वारा आवेदन सौपकर  उचित कार्रवाई की मांग की गई है।  प्रजापति ने बताया कि मेरे द्वारा नगर परिषद कार्यालय विभाग करना पुलिस एवं सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की गई है  । लेकिन आज भी परेशानी वही है आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 15 में हॉस्पिटल रोड पर मुख्य मार्ग पर स्थित  क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र में अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है इसके कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले में कार्यवाही की मांग की है।।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment