सड़क चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन: रहवासी बोले-हमारे घर तोड़ने से पहले विकल्प दें

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सरस्वती नगर के रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। एम.आर. 4 रोड स्थित कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।बुधवार को निगम गेट सभी इकट्‌ठा हुए फिर रहवासियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘हमारे घर मत तोड़ो, न्याय करो’ की मांग उठाई और नगर निगम में आवेदन भी सौंपा। टीएंडसीपी एनओसी से हुआ था नियमितीकरण-रहवासियों ने बताया कि 2018 में कॉलोनी का नियमितीकरण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एनओसी के आधार पर किया गया था। उस…

Read More

महाकाल मंदिर मार्ग के 12 मकान पर चला बुलडोजर:, स्मार्ट सिटी और निगम की टीमकी कार्रवाई

उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक और मार्ग चौड़ा होने जा रहा है जिससे भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने बेगमबाग से स्मार्ट पार्किंग के बीच बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की सयुंक्त कार्रवाई में 14 में से 12 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिए गए।मंदिर की स्मार्ट पार्किंग जाने का मार्ग संकरा था-बेगमबाग से महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग तक जाने का मार्ग संकरा था…

Read More

रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग में मिलेगी नौकरियां: उद्योगों में युवाओं के लिए अवसर

उज्जैन। उज्जैन में आर्टिफिशल इंटेलिजनेस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार मिल सकेंगे।कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में सोमवार दोपहर प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्‍टर कार्यालय सभागृह में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि  जिले में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में  रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार सुनिश्चित…

Read More

युवक की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव:गला घोंटकर हत्या की आशंका, शव की पहचान नहीं

उज्जैन। भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी किनारे पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है।पुलिस के अनुसार शव पुलिया के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि पास में ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता रखा मिला।शू-लेस से गला घोंटने का शक-मृतक के गले में शू-लेस बंधी हुई मिली है। इसी आधार पर पुलिस गला घोंटकर हत्या…

Read More

सहकारिता चुनाव की सुगबुगाहट, सरकार ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू की

उज्जैन। उज्जैन जिले के साथ ही पूरे मप्र में 50 लाख से अधिक किसानों की सदस्यता वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव लंबे अंतराल के बाद अब होने की संभावना है। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव आखिरी बार 2013 में हुए थे, जिनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ। नियमानुसार छह माह पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन विधानसभा चुनाव, किसान कर्ज माफी और अन्य कारणों से यह लगातार टलता रहा। कांग्रेस और शिवराज सरकार के कार्यकाल में भी यह प्रक्रिया आगे…

Read More

रात्रिगश्त में घूमता मिला जिलाबदर बदमाश

उज्जैन। रात्रि गश्त पर निकली चिमनगंज थाना पुलिस को महाकाल थाना क्षेत्र से जिलाबदर किया गया बदमाश मिल गया। बदमाश को आदेश का उल्लंघन करने पर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रविवार-सोमवार रात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि महाकाल थाना क्षेत्र से जिलाबदर किया गया बदमाश शहजाद उर्फ शाहरुख उर्फ साबिर उर्फ चकमक पिता रशीद खान 24 साल निवासी महाराजवाड़ा…

Read More

हालत बिगड़ी तो पत्नी से बोला खा लिया जहरीला पदार्थ -उपचार के दौरान 2 बच्चों के पिता की हुई मौत

उज्जैन। ससुराल में रहकर मजदूरी करने वाले युवक ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने लगी तो पत्नी से बोला कि जहर खा लिया है। पत्नी परिवार की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। गौतमपुरा का रहने वाला गोविंद पिता सुखराम दायमा 32 साल एक माह पहले अपने ससुराल ग्राम दंगवाड़ा इंगोरिया आ गया था। यहां रहकर उसने मजदूरी का काम शुरू किया था। रविवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद पत्नी मंजू को…

Read More

कचरा प्लांट में लगी आग, दूर तक दिखा धुआ

उज्जैन। नगर निगम के कचरा प्लांट में सोमवार शाम आग लग गई। कचरा जलाने पर उठा धुआ दूर तक दिखाई दिया। कुछ देर के लिये प्लांट पर अफरा-तफरी मची, लेकिन दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जंतर-मंतर मार्ग गऊघाट के सामने नगर निगम का कचरा प्लांट बना हुआ है। जहां कचरा गाडियां भी खड़ी रहती है। शाम 5.30 बजे के लगभग प्लांट में रखा सूखा कचरा अचानक सुलग गया, कुछ देर में ही क्षेत्र में धुआ फैल गया और दूर तक दिखाई देने लगा।…

Read More

थाना ड्युटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक की गिरने के बाद मौत -पुलिसकर्मियों दिया सीपीआर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंड पहुंचे अस्पताल

उज्जैन। चिमनगंज थाना ड्युटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक सोमवार सुबह गिरकर बेहोश हो गया। 1 घंटे चले उपचार के बाद सैनिक का निधन हो गया। खबर मिलते ही होमगार्ड/एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कामंडेंट अस्पताल पहुंच गये थे। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि हरीलाल मालवीय 56 साल निवासी पिपलीनाका कई सालों से थाना ड्युटी पर तैनात था। सुबह ड्युटी पर आने के बाद अचानक गश्त खाकर गिर गया। थाना स्टॉफ ने उसे उठाने का प्रयास किया, नहीं उठने पर तत्काल सीपीआर दिया गया, सांस चलने पर सैनिक को चरक अस्पताल…

Read More

ठगी के आरोपी को कानपुर से उज्जैन लायेगी पुलिस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगे थे 4.50 लाख -प्रिसिंपल बनकर कॉलेज अकाउंट में ट्रांसफर कराये 25 हजार, शेष राशि अपने खाते में

उज्जैन। बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ नीलगंगा थाना पुलिस ने एमआर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। ठग पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर पुलिस की हिरासत में है। जिसे जल्द पूछताछ के लिये उज्जैन लाया जायेगा। मंछामन गणेश कालोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पित जोरावरसिंह पटेल एमआर है। उन्हे अपने बेटे हर्ष पटेल का एमबीबीएस की पढ़ाई के लिये मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करना था। उनके भाई महेश कुमार का पुत्र सतना…

Read More