उज्जैन।उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए जयपुर के परिवार के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात नृसिंह घाट ब्रिज के पास हुई। शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर के प्रताप नगर सांगानेर निवासी नितिन चतुर्वेदी परिवार सहित उज्जैन आए थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार (RJ-45-CV-8304) नृसिंह घाट ब्रिज के पास सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और घाट पर चले गए।50 रुपए पार्किंग पर विवाद-शिकायत के…
Read MoreCategory: उज्जैन
:सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ फूट-फूट कर रोई महिलाएं;विधायक को घेरा बीजेपी दफ्तर में घुसीं
उज्जैन।पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी गुस्सा है। गुरुवार को इस मुद्दे पर करीब 400 से ज्यादा लोग विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित दफ्तर जा पहुंचे। विधायक ने लोगों को समझाइश दी और कार से कहीं जाने लगे। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी को बीच में ही रोक लिया। लोग विधायक को भाजपा कार्यालय भी ले गए यहां महिलाएं रोते हुए दफ्तर के भीतर घुस गईं और जमकर नारेबाजी…
Read Moreमहाकाल मंदिर के पास एमपीटी होटल में ‘नॉनवेज’ पर बवाल, सीसीटीवी में सुनाई दिया- मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लो
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया है। यह होटल शहर के सबसे महंगे होटलों में शामिल है और महाकाल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम से संचालित है। शुद्ध शाकाहारी घोषित इस होटल के वीडियो में स्टॉफ होटल के अधिकारियों और अपने लिए रात में मांस- मछली पकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली के…
Read Moreछेड़छाड़ से रोकने पर किया चाकू से हमला: युवक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान के सामने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर कुछ आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेराबंदी कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है।घायल शादाब के अनुसार करीब 15 दिन पहले कुछ युवक उसके घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। शादाब ने उन्हें मोहल्ले में आने से मना किया था, जिसके कारण…
Read Moreमहाकाल में आज ही होली:भस्मारती में उड़ा हर्बल गुलाल, ग्रहण के कारण बदला भोग का नियम
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। तड़के 4 बजे भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के साथ पुजारी-पुरोहितों ने हर्बल गुलाल से होली खेली।भगवान शिव के परिवार माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय को भी गुलाल अर्पित किया गया। भगवान महाकाल का हरि ओम जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन हुआ। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की…
Read Moreपुलिस ने बदमाशों को दी चेतावनी:होली-रंगपंचमी पर शांति व्यवस्था के लिए विशेष अभियान,
उज्जैन।होली और रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान गुंडा सूचीबद्ध, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों को थानों में बुलाकर काउंसलिंग की गई और सख्त चेतावनी दी गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया।होली पर माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई-सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में…
Read Moreहत्या के आरोपी को उम्रकैद:5 साल बाद आया फैसला; रंजिश में की थी धारदार हथियार से हत्या
उज्जैन।उज्जैन में साल 2020 के एक हत्या प्रकरण में विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट ने आरोपी समीर शाह उर्फ अय्या को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला करीब पांच साल बाद आया है।विशेष न्यायालय एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, उज्जैन के विशेष न्यायाधीश अरविंद प्रताप सिंह चौहान ने सत्र प्रकरण क्रमांक 216/2020 में 27 फरवरी 2026 को यह फैसला सुनाया। आरोपी समीर शाह उर्फ अय्या, निवासी अहमदनगर उज्जैन, को धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत दोषी पाया गया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास के साथ 1000-1000 रुपए के अर्थदंड से…
Read Moreमहाकाल मंदिर और लोक में होली पर रंग-गुलाल प्रतिबंधित
उज्जैन।होली पर्व पर 2 और 3 मार्च को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और महाकाल लोक में रंग-गुलाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह, नंदी मंडपम और गणेश मंडपम सहित संपूर्ण परिसर में किसी भी प्रकार का रंग ले जाने, उड़ाने या विशेष उपकरणों के उपयोग पर रोक लगा दी है।प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, यह नियम श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुजारी, पुरोहित, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों पर भी लागू होगा।मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मी सघन जांच करेंगे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर…
Read Moreपूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भस्म आरती में शामिल
ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के (चार बजे) होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और भस्म आरती की दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से निहारा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित…
Read Moreन्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू
ब्रह्मास्त्र उज्जैन पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। मप्र में गेहूं खरीद के लिए टारगेट 80 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। गेहूं खरीदी की तैयारियों के बीच इस बार राज्य सरकार ने इस खरीदी के लिए अग्रिम राशि 20 हजार करोड़ रुपए केंद्र से मांगी गई है, ताकि बकाया को लेकर आगे दिक्कत न हो। गौरतलब है कि मप्र में हर साल गेहूं का…
Read More