मंदिरों में चिरंजीव रामदुत के लिए पूजा पाठ शुरू नासे रोग हरे सब पीरा,जपत निरंतर हनुमत बीरा… -आज कई देव स्थलों पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा

उज्जैन। कहा जाता है कि 16 वीं सदी में संत तुलसीदास ने फतेहपुर सिकरी जेल में बंदी बनाए जाने पर श्री रामभक्त हनुमान की चालीसा रच दी थी। वानरों की फौज ने जेल पर हमला कर दिया था। बीरबल की सीख पर अकबर ने उन्हें तत्काल ससम्मान रिहा किया था। जब जाकर वानर फौज शांत हुई थी। रामदुत हनुमान का गुरूवार को जन्म उत्सव मनाया जाएगा। अजर अमर श्री हनुमान के नाम के जप  से ही रोग और पीडा दूर हो जाते हैं।श्री हनुमान भगवान के जन्म को लेकर शहर के कई मंदिरों में विशेष उल्लास रहता है। भगवान श्री महाकाल की नगरी में गुरूवार उनके एक रूप में श्री हनुमान के नाम रहने वाला है। शहर के मंदिरों में जमकर आयोजन की तैयारी है। कुछ मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही आयोजन शुरू हो चुके हैं। गुरूवार को देव स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा की धूम रहने वाली है।श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, फ्रीगंज-यहां बुधवार से ही श्री रामायण पाठ प्रारंभ हो गया है। गुरूवार को सुबह 6 बजे इसकी पूर्णाहुति होगी।प्रातः 6 बजे श्री हनुमान जी की जन्मारती होगी। दोपहर 11बजे श्री रामचरितमानस का हवन व दोपहर 12 बजे आरती होगी। गुरूवार शाम 7 बजे मंदिर से चलसमारोह निकाला जाएगा जो फ्रीगंज के मुख्य मार्गो से रात 11 बजे मंदिर पर समाप्त होगा। इसे फ्रीगंज गैर के रूप में भी देखा जाता है। नए शहर में एक मात्र गैर श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर से ही निकलती है। श्री चैतन्यवीर हनुमान मंदिर –पानदरीबा स्थित श्री चैतन्यवीर हनुमान मंदिर पर वर्षों की परंपरानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। पुजारी पं.प्रणय शर्मा के अनुसार 2 अप्रैल को प्रातः 6.30 बजे भगवान की नियमित प्रातःकालीन होगी। दिवस पर्यंत भगवान श्री हनुमानजी की भक्ति के पश्चात संध्या 7.30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा व महाआरती ढोल नगाडों की थाप पर होगी। पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर –भैरवगढ़ स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर धार्मिक श्रद्धा, भक्ति भाव से धूमधाम के साथ हनुमान जयंती उत्सव मनाया जायेगा। मंदिर पुजारी पं.अभय शर्मा इलायचीवाला पंडा के अनुसार 2 अप्रैल 2026 गुरूवार को हनुमान जयंती के दिवस बाबा श्री हनुमानजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। सुबह व शाम धार्मिक भजनों का प्रसाद वितरण होगा। सुंदर कांड पाठ के पश्चात महाआरती के साथ उत्सव का समपन होगा।
बाल उदयवीर हनुमान मंदिर -बाल उदयवीर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल को मंदिर समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। बाल उदयवीर हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कई वर्षों से मंदिर में अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे की परंपरा चली आ रही है। भंडारा शाम 5 बजे से शुरू होकर श्रद्धालुओं के आगमन तक निरंतर चलेगाअलकापुरी संकटमोचन हनुमान मंदिर-अलकापुरी कॉलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार शाम संगीतमय सुंदर कांड से इसकी शुरूआत की गई है। गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।श्री अंजनीपुत्र नीलगंगा हनुमान मंदिर-नीलगंगा सरकार में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 16वें वर्ष लगातार विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के महंत अर्पित दास और पुजारी राजू गुरु ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद शाम 5 बजे महाआरती का आयोजन होगा और फिर भंडारा प्रारंभ हो जाएगा, जो प्रभु की इच्छा अनुसार अनवरत चलेगा। स्कंद पुराण के अवंती खंड में उल्लेखित इस पवित्र स्थल की विशेष मान्यता है। यहां माता अंजनी के साथ श्री हनुमान जी ने तपस्या की थी।बाल विजय मस्त हनुमान का प्रकटोत्सव प्रारंभ, कल करेंगे नगर भ्रम श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर दो दिनी हनुमान जयंती आयोजित किया जा रहा है। रामायण पाठ की शुरुआत के साथ बाबा का मनोहारी श्रृंगार होगा एवं 2 अप्रैल को बाबा कि रजत प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नयनाभिराम झांकियों के साथ चल समारोह निकाला जाएगा। जानकारी देते हुए श्री राम कथा व्यास सुलभ शांतु गुरु जी महाराज ने बताया की दो दिवसीय अयोजन में बुधवार को अंजनी के लाल बाल हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार होगा। दोपहर में श्री रामचरितमानस जी का अखंड पाठ का पूजन कर शुभारंभ किया गया। हनुमान प्रकटोत्सथ के दिन 2 अप्रैल को प्रात: 9 बजे मंगल आरती होगी जिसमें बाल हनुमान को बालभोग में नुक्ति  का महाभोग लगाया जाएगा। भारती के पश्चात इसे भक्तों में वितरित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। संध्या आरती पश्चात श्री बाल हनुमान जी की रजत प्रतिमा पालकी में विराजित कर उनका विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा। पूजन के बाद श्री बाल हनुमान पालकी में बैठकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उनके साथ डौल नगाडे, बैंड बाजे, बग्गी, रथ,हाथी ,घोडे,ध्वजा, पताका और झिलमिल झांकियां का कारवां साथ होगा ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment