उज्जैन।जिले के नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाला सीपीयू ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने थाना बिरलाग्राम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनीष गेहलोत के सीपीयू ले जाते हुए दिखने का दावा किया था। बाद में सीपीयू अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली थी और बीएमओ ने खुद को अवकाश पर बताया था, जबकि पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही थी।25 मार्च को जबरन घुसकर सीपीयू ले जाने का आरोप-डॉ. कौशल ने शिकायत में कहा कि 25 मार्च 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मनीष गेहलोत 4-5 साथियों के साथ सिविल अस्पताल नागदा में जबरन घुसा और विभागीय कंप्यूटर का सीपीयू कक्ष से उठाकर ले गया।
राज्यपाल के पोते के खिलाफ शिकायत: हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गया, मारपीट का भी आरोप