अहाते का वीडियो बनाने पहुंचीं महिलाओं के साथ मारपीट: शराबियों के जमावड़े से रहवासी परेशान

इंदौर। खजराना  में स्थित  शराब दुकान के अवैध अहाते को लेकर एक बिल्डिंग में रहने वाली महिलाएं शनिवार रात सड़क पर उतर आईं। महिलाएं अवैध अहाते का वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान अहाते से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया।बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाता संचालित होने का आरोप है। इसके समीप किशकिंधा अपार्टमेंट स्थित है, जहां करीब 24 परिवार रहते हैं। अपार्टमेंट की…

Read More

टैंकर हादसे के बाद पुल पर सुधार काम शुरू:क्षतिग्रस्तहिस्से को ठीक करने निगम ने लगाया ठेकेदार

इंदौर। जवाहर मार्ग स्थित पुल पर टैंकर हादसे के बाद निगम ने शनिवार से पुल और रेलिंग के मरमत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम का  15,000 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा और तेज रफ्तार टैंकर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गया था।बेकाबू टैंकर ने पहले तो राह चलते कुछ वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे पुल के फुटपाथ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल का फुटपाथ, सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग और उसके मजबूत कॉलम भरभराकर टूट…

Read More

काले हिरण के कुनबे में जन्मा सफेद बच्चा:देखने को उमड़ रही दर्शकों की भीड़

इंदौर। कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय (जू) में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां काले हिरण के कुनबे में एक दुर्लभ सफेद रंग के बच्चे का जन्म हुआ ।महज 4-5 दिन का यह नन्हा हिरण पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफेद बच्चे को देखने के लिए चिड़ियाघर में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इसकी आंखें गुलाबी हैं।आमतौर पर काले हिरणों के बच्चे भूरे या काले रंग के होते हैं, लेकिन इस बच्चे का पूरा…

Read More

ब्राउन शुगर मामले में 2 साल से फरार तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।क्राइम ब्रांच के मुताबिक 7 नवंबर 2024 को भंडारी ब्रिज के पास एमआर-4 रोड पर कार्रवाई करते हुए शादाब खान को 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान मामले में सह आरोपी इमरान पिता शमशेर साकरिया निवासी प्रतापगढ़ का नाम सामने आया था।…

Read More

12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम

इंदौर। परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला  युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।परिजनों के अनुसार, छात्रा ने…

Read More

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, दो बदमाश बैग छीनकर भागे; 3 थानों की पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में गुरुवार रात एक कलेक्शन एजेंट से करीब 30 लाख रुपए की लूट हो गई। एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।बैग में बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन रखा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसे रोका, धमकाया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।

Read More

युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी-साली पर केस: अपने नाम कराना चाहती थी संपत्ति

इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर की गई है। युवक ने 8 जून 2026 की रात अपने घर में प्रेस के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।पत्नी और उसकी बहन कर रहे थे…

Read More

निगम के टैंकर ने वाहनों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग, 4 घायल; भीड़ ने टैंकर में की तोड़फोड़

इंदौर। पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर…

Read More

, गाड़ी खड़ी करने की बात पर दो पक्षों में पथराव, मौके पर पहुंची 3 थानों की पुलिस

इंदौर। उषा फाटक क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 1 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य थानों का बल भी बुलाना पड़ा।पुलिस के अनुसार, रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।घरों पर भी फेंके गए…

Read More

मानसिक बीमार महिला ने एसिड पीया: मौत, तांत्रिक से इलाज करा रहे थे परिजन; मर्ग कायम

इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक महिला ने बुधवार को एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मृतका सोनू सिसौदिया (43) पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिसौदिया निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। बुधवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ने पर बेटा उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा…

Read More