इंदौर। एक नामी स्कूल में शनिवार को लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई हैं। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है। इधर, स्कूल में भी हंगामा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।हालांकि ये वीडियो कब का है, ये क्लियर नहीं हुआ है। इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। हालांकि स्कूल के मेल आईडी पर 30 से 35 पेरेंट्स के मेल जरूर आए हैं। जिसमें बच्चे की तबीयत खराब होने की बात है।दरअसल, ये मामला इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का है। जहां शनिवार को स्कूल में लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीतय बिगड़ने की बात सामने आई है। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होना पता चला है।सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं।
संबंधित समाचार
-
उज्जैन घूमाने लाया और होटल में किया दुष्कर्म, पुत्री घर लौटी तो फंदे पर लटके मिले पिता
उज्जैन। भोपाल की ब्यूटीशियन से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देवास का फोटोग्राफर उसे घूमाने उज्जैन... -
बदमाशों ने उपभोक्ता भंडार से चुराया गेहूं और चावल: समिति प्रबंधक ने दिया थाने में आवेदन
महिदपुर रोड। सेवा सहकारी संस्था मर्यादितकोयल द्वारा ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में संचालित उपभोक्ता भंडार... -
पुराने विवाद का बदला लेने रेस्टोरेंट में लगाई थी आग: सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। विजय नगर पुलिस ने ओम साईं राम रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना का खुलासा...