फेसबुक पर एड देकर वियतनाम घूमने के नाम पर 3.5 लाख रुपए की रिटायर्डकर्मी से ठगी

उज्जैन। विदेश यात्रा का सपना एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के लिए महंगा साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर देखी गई एक ट्रेवल एजेंसी की रील के झांसे में आकर उन्होंने वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 3.50 लाख रुपए गंवा दिए। पुलिस जांच में एजेंसी फर्जी निकली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी हरिप्रकाश वाडिया ने साइबर सेल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर उन्होंने भोपाल स्थित ड्रीम डेस्टिनेशन ट्रेवल एजेंसी से संपर्क किया था।एजेंसी से जुड़े जुनैद नामक व्यक्ति ने परिवार के साथ वियतनाम यात्रा के लिए पैकेज ऑफर दिया, जिसमें वीजा, हवाई टिकट, होटल और खाने-पीने सहित कुल खर्च 6 लाख 80 हजार रुपए बताया गया।प्रस्ताव पसंद आने पर हरिप्रकाश ने 3 लाख 50 हजार रुपए तीन किस्तों में आरोपी के खाते में जमा करा दिए। शेष राशि वीजा और टिकट मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वीजा दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment