डम्फर ने बाइक सवार 3 मजदूरों को कुचला:एक की मौत, 2 गंभीर घायल; ग्रामीणों ने की नारेबाजी

उज्जैन।नरवर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर डम्फर की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नरवर पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र शेरवाल (39), कालू नागवंशी (35) और रोशन (36) निवासी नरवर मजदूरी करने के लिए उज्जैन जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे।फोरलेन क्रॉस करते समय हुआ हादसा-तीनों युवक सेमलिया फंटे के पास फोरलेन सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान देवास की ओर से तेज गति से आ रहे डम्फर क्रमांक MP-04-ZK-3751 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक डम्फर की चपेट में आ गए।हादसे में धर्मेंद्र शेरवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कालू नागवंशी और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी-घायल कालू नागवंशी की हालत गंभीर होने पर उसे देवास के अमलतास अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि रोशन का इलाज उज्जैन  में चल रहा है।ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन-हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कुछ समय के लिए देवास रोड पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने डम्फर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment