इंदौर। एक नामी स्कूल में शनिवार को लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई हैं। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है। इधर, स्कूल में भी हंगामा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।हालांकि ये वीडियो कब का है, ये क्लियर नहीं हुआ है। इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। हालांकि स्कूल के मेल आईडी पर 30 से 35 पेरेंट्स के मेल जरूर आए हैं। जिसमें बच्चे की तबीयत खराब होने की बात है।दरअसल, ये मामला इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का है। जहां शनिवार को स्कूल में लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीतय बिगड़ने की बात सामने आई है। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होना पता चला है।सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं।
संबंधित समाचार
-
डम्फर ने बाइक सवार 3 मजदूरों को कुचला:एक की मौत, 2 गंभीर घायल; ग्रामीणों ने की नारेबाजी
उज्जैन।नरवर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर डम्फर की... -
महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत, 25 घायल हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, मंदिर में लाइन में खड़े होकर प्रसाद ले रहे लोगों पर गिरा बांस बल्ली से बना सेटिंग स्ट्रक्चर
उज्जैन परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हाल की निर्माणाधीन... -
बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत, एक महिला का सिर और छाती का हिस्सा खाया
उज्जैन/ मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की...