सारंगपुर।बस आपरेटरों की खामियो का खामियाजा भोली भाली जनता को भोगना पड़ रहा है क्योंकि आपरेटर एवं एजेंट के बीच बस स्टेंड पर आने वाली बसो की टाइमिंग की माथापच्ची के चलते लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है और परिवहन विभाग अमला मुकदर्शक बना तमाशा देख रहा है। ऐसा नहीं है कि विभागों को यात्रियों की इस समस्या की जानकारी नहीं है, बल्कि हम ने कई बार इस मुद्दे को खबरों के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाया मगर नतीजा आज भी शुन्य है। आज भी यात्रियों को बस स्टेंैड के बाहर से बसों में बैठ कर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल सारंगपुर बस स्टेंैड पर बसों के आने में देरी हो जाती है और दूसरी बस का समय हो जाता है तो बस स्टेंैड पर तैनात एजेंट लेट हुई बस को बस स्टेंैड के अंदर नहीं आने देते है और देरी वाली बस के एजेंट बस स्टेंड की सवारी को यह कहकर दौड़ाकर सड़क किनारे ले आते है कि बस अंदर नहीं आएगी आप सब अपने सामान और लगेज के साथ सड़क पर चलिए। तो मजबूरीवश जल्दी के कारण यात्रियों को अपने छोटे-छोटे बच्चें और किमती सामान ढोना पड़ता है और उन्हें बस ऑपरेटर बस स्टेंड के बाहर से बसों में बैठा कर ले जाते है।
लेटलतीफी के कारण बस स्टेंैड पर इंटर नहीं हो पाती लंबी दूरी की बसें-पुराना नेशनल हाईवे पर शहरी सड़क का कार्य बीते वर्ष होने के बाद डामरीकृत सड़क पर पुन: गड्डे हो गए है जिसमें चलते मार्ग में परेशानी होती है। करीबन 1 किलोमीटर के दायरे में सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण इंदौर से गुना, ब्यावरा जाने वाली तथा अन्य एबी रोड़ पर चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियांें की संचालन के समय पर गडबढ़ी होती है और यह यात्री बसे अपने निर्धारित समय पर शहरों के बस स्टेंैड पर नहीं पहुंची है तो वह के अन्य बस संचालक तथा एजेंट उन्हें बस स्टेंैड पर इंटर होने नहीं देते जिसके कारण बस वालों को बस स्टेंैड के बाहर खड़े होकर ही यात्रियों को बैठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
लगेज के साथ दौड़ना पड़ता है यात्रियों को-बस स्टैेंड पर अपनी मंजिल पर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों की मुसीबत उस समय बढ़ जाती है जब बस का काफी देर इंतजार करने के बाद बस के एजेंट उनके पास आते है और कहते है कि बस स्टेंड पर बस नहीं आएगी आपको स्टेंैंड के बाहर जाना होगा। सड़क के बाहर संचालक बस को खड़ा कर लेते है और जाने की जल्दी मचाते है तो यात्रियों को मशक्कत करते हुए लगेज और अपने नन्हें बच्चों के साथ दौड़ कर बसो तक पहुंचना पड़ता है। काफी इंतजार के बाद यात्रियों को भागमभाग कर परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्री रमेश, राकेश, मुकेश, अनिल, रफीक और माया बाई, शांति देवी एवं नारायण ने कहा कि वर्तमान में चलने वाली सभी बसे बस स्टेंड के अंदर आना चाहिए। दूर से आने वाले यात्रियों को तथा उनके बाल-बच्चो व सामान को बस स्टेंैंड पर ही उतारा जाना चाहिए। इससे यात्रियों को असुविधा भी न होगी और बस स्टेंैंड का व्यापार-धंधा पर सुचारू चलता रहेगा। मामला सीधे जनता से जुड़ा है इसलिए प्रशासन को इस गंभीर होती जा रही समस्या पर ध्यान देखकर सुधार करना चाहिए।
बोले जिम्मेदार-इस तरह की शिकायत का निराकरण करते हुए बस संचालकों को निर्देशित किया जाएगा कि बसों को बस स्टेंैड में इंटर कर यात्रियों को वही से बैठाए, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
राहुल रघुवंशी, थाना प्रभारी, सारंगपुर
—
बस संचालक बसो का टाईमिंग गढबड़ाने पर एबी रोड़ किनारे से यात्रियों दोड़ा कर बैठाते :प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान