मंदसौर। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने इस प्रकरण में बस नं. आरजे 17 पीए 1878 के अज्ञात चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के राठौर बालाजी सुवासरा पर 23 जुलाई की शाम करीब 7.50 बजे का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर बहादुर (52) पिता मोतीलाल गुर्जर निवासी बर्डिया गुर्जर थाना सुवासरा ने की है कि घटना दिनांक को बस के अज्ञात चालक ने बस को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक चालक शंभूसिंह पिता रामसिंह गुर्जर निवासी धानड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में शंकरसिंह की मृत्यु हो गई एवं उसकी पत्नी राजूबाई घायल हो गई।
बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु, पत्नी घायल:प्रकरण दर्ज