*बजरंग दल ने आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवकों को दबोचा, महिलाओं से छेड़छाड़ और लव जिहाद का आरोप

इंदौर। हरताली तीज के पावन पर्व पर राजवाड़ा पर आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवार रात बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद शंकर लालवानी द्वारा हर साल की तरह आयोजित इस धार्मिक आयोजन में इंदौर शहर की हजारों महिलाएं और परिवार मौजूद थे। इसी दौरान अचानक माहौल उस समय बिगड़ गया जब भीड़ में शामिल कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे।  बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि “भजन संध्या में बहन-बेटियों की बड़ी संख्या मौजूद थी। तभी कुछ संदिग्ध युवक भीड़ में घुसकर महिलाओं को गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने लगे। जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और नाम पूछा तो पहले उन्होंने हिंदू नाम बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उनका असली नाम मुस्लिम निकला। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले किया गया।” बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने करीब आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा।

*लव जिहाद का खेल, बर्दाश्त नहीं-            जिला संयोजक विजय कलखोर ने कहा, “यह कोई पहली बार नहीं है। हिंदू समाज के बड़े आयोजनों में मुस्लिम युवक नकली पहचान बनाकर घुस आते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। यह सब लव जिहाद की साजिश का हिस्सा है। बजरंग दल ने ठाना है – लव जिहाद मिटाना। आगामी सभी बड़े महिला कार्यक्रमों में बजरंग दल सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। घटना के बाद मौके पर पुलिस के अल अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पिछले तीन वर्षों से लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद इस बार पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेट्स लगाए गए थे साथ ही परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया और संदिग्ध, नशे में धुत या फालतू घूमने वाले युवकों को मौके से पकड़कर थाने भेजा गया। कुछ की मौके पर खातिरदारी भी हुई  सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब पकड़े गए युवकों की पहचान, पृष्ठभूमि और उद्देश्य की गहराई से जांच कर रही है। वहीं हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि ऐसे मामले दोहराए गए तो वे कड़ा आंदोलन करेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment