प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग: क्षेत्र खाली कराया, 7 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं

इंदौर। धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट मंगाया गया। उधर, सांवेर रोड एफ सेक्टर स्थिति रुई के कतरन के गोदाम में आग लगी है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। अब तक 45 टैंकर पानी लग चुका है। RRCAT के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि आग ज्यादा है। यहां पानी के सोर्स नहीं हैं। इस वजह से परेशानी आ रही है। हालांकि हम दूसरे टैंकरों से पानी बुलाकर दमकल को फिलअप कर रहे हैं। वहीं निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment