शाजापुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में की गई लूट का लाखों रुपये का सोना-चांदी, नकदी, वारदात में उपयोग की गई कार और औजार भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में मक्सी क्षेत्र में अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान थाना मक्सी में दर्ज अपराध क्रमांक 163/2026 की जांच के दौरान 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मक्सी बायपास एबी रोड ब्रिज के नीचे सिरोलिया रोड पर एक काले रंग की किया सोनेट कार (क्रमांक एमपी-13-एके-1978) में पांच संदिग्ध व्यक्ति डकैती की तैयारी कर रहे हैं।
डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल और कार जब्त