टेंट हाउस गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जला, नजदीक के हॉस्टल में भी घुसा धुआं

इंदौर। पलासिया चौराहा क्षेत्र में मंगलवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग अशोक टेंट हाउस में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार आग लगते ही गोदाम से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।हॉस्टल में घुसा धुआं, छात्र बाहर निकले-गोदाम के पास स्थित हॉस्टल में धुआं घुसने से छात्रों में दहशत फैल गई। कई छात्र अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।आगजनी की इस घटना में टेंट हाउस में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment