टेलर ने जहर खाया:अस्पताल में मौत; पड़ोसी की धमकियों से तनाव में था कारीगर

इंदौर।इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने पड़ोसी पर प्रताड़ित करने और लगातार धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि करीब 17 दिन पहले टेलर के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे।गांधी नगर पुलिस के मुताबिक शंकर कॉलोनी स्थित एक खेत में मंगलवार को गजानंद (55) पुत्र नाथूसिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात में उनकी मौत हो गई।जमानत पर आने के बाद धमका रहा था आरोपी-परिजनों और रिश्तेदारों ने बताया कि गजानंद सिलाई का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिवार का आरोप है कि 10 मई को घर के पास रहने वाले मेहताब सिंह नाम के व्यक्ति ने गजानंद के साथ मारपीट की थी। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और करीब 10 टांके लगे थे। घटना के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

परिजनों के अनुसार आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद गजानंद को लगातार धमका रहा था। उसने यह तक कहा था कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई। इसी बात को लेकर गजानंद काफी तनाव में रहने लगे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment