घर में घुसकर आभूषण एवं नगदी चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जावरा  । जनता कॉलोनी में मकान की छत के रास्ते से घर में घुसकर दरवाजे का नकूचा तोड़कर आभूषण एवं नगदी 50हजार चुराकर अज्ञात चोर ले गए ।इसकी रिपोर्ट 30 31 जुलाई दरम्यान  चोरी होने की रिपोर्ट शहर पुलिस थाने पर कि फरियादी शेख मोहम्मद ने की थी ।पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी एवं शहर थाना प्रभारी  दीपक मंडलोई को उक्त चोरी के आरोपी का पता लगाने हेतु निर्देशित किया। शहर थाना पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी कैमरा एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से चोरी करने वाले आरोपी अब्बास अली पिता अहमद अली निवासी महरपुरा, शरीफ उर्फ शब्बू पिता वकील मेंव, निवासी पठान टोली एवं आलीशान पिता मोहम्मद यूसुफ पठान निवासी हाथी खाना जावरा को गिरफ्तार किया तथा घटना में उपयोग किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा भी जब्त  किया ।आरोपियों से चोरी गए आभूषणों में सोने की चैन अंगूठी पेंडल पायल जिसकी कीमत करीब 2 लाख 25हजार एवं नगदी 12 हजार बरामद किए ।इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी मंडलोई ,उप निरीक्षक राकेश मेहरा, सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर हुसैन, मृदंग सातपुते ,जगदीश चंद, राजेश पवार ,नारायण सिंह ,चैन राम पाटीदार, चंद्रशेखर ,संदीप, रंजीत ,महिपाल सिंह आदि की सरहनीय भूमिका रही।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment