उज्जैन चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और वारदात सामने आई है। त्रिवेणी सेफ्रॉन कॉलोनी निवासी अभिषेक राव की एक्टिवा घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है, क्योंकि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।पीड़ित अभिषेक राव के मुताबिक उन्होंने 31 मई की रात करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 एएच 8769 घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन 1 जून की सुबह जब वे बाहर आए तो स्कूटर गायब था। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सकाघटना कॉलोनी में लगे एक दूध डेयरी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर पहले तीन-चार अन्य वाहनों को चोरी करने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहने के बाद एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है।
घर के बाहर से एक्टिवा चोरी:, एक महीने में सात वाहन हुए चोरी