मंदसौर। जिले के दलौदा रेल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार तड़के प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी व बुलडोजर की सहायता से टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर मंदिर की भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया। संवेदनशीलता को देखते हुए अलसुबह शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी पुलिसबल तैनात रहा। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मुमताज पिता मोहम्मद…
Read MoreDay: August 3, 2026
अपहरण, मारपीट एवं लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यावरा।थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने अपहरण, मारपीट एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी मेहरवान पिता मानसिंह प्रजापति 42 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जालपा माता की पहाड़ी के नीचे राजगढ़-खिलचीपुर रोड पर अज्ञात दो पुरुष एवं एक महिला ने उसे जबरन एक ईको कार में बैठाकर उसका अपहरण किया तथा उसके साथ मारपीट कर उससे 6,500 रु के करीब नगद एवं एक मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 574/2026, धारा 140(3), 309(6), 3(5) बीएनएस…
Read Moreवॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 1.48 करोड़ का घोटाला:उच्च स्तरीय जांच और भुगतान रोकने की मांग
*बुरहानपुर।* नगर पालिक निगम के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में 1.48 करोड़ रुपये की सामुदायिक रेन वॉटर रिचार्ज/हार्वेस्टिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने शनिवार को कार्यस्थल पर पहुंचकर निगम प्रशासन और इंदौर के ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया।ठाकुर प्रियांक सिंह ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में लाइव फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि भूजल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। ठेकेदार…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा:सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास,
नई दिल्ली।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। इसके पहले लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया।विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।इसके बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक…
Read Moreजंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा:अपराधियों पर FIR कायम रहेगी;
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया गया है। वकील वृंदा ग्रोवर ने पूछा कि क्या प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली जाएंगी या रद्द की जाएंगी। इस पर मेहता ने कहा कि कानूनी तौर पर जो भी तरीका सही हो, सरकार अपने वादे पर कायम है।चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर कोई पुलिस अधिकारी जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल करता है, तो उसे बेवजह बचाया नहीं जाना चाहिए।…
Read Moreरिटायर्ड बैंकअधिकारी से 1.20 लाख की ठगी: पार्सल ट्रैकिंग के नाम भेजा फर्जी लिंक: निकाले पैसे
इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने डीटीडीसी (DTDC) कूरियर का पार्सल ट्रैक कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते निवासी बिचौली हप्सी स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रखर, जो बेंगलुरु में रहता है, के लिए डीटीडीसी कूरियर…
Read More15 वर्षीय किशोरी को बेचा: महिला ने कराई शादी, बड़नगर से किया बरामद; पांच लोग गिरफ्तार
इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोरी को उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी के दोस्त और एक महिला ने उसे 3 लाख रुपए में बड़नगर निवासी युवक को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच-टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार करीब 15 दिन…
Read Moreपूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
भाजपा और मध्य प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति, उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर, दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा उज्जैन/इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस…
Read More