मक्सी/ नगर में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान के ऊपर स्थित तीसरी मंजिल पर बने टावर की छत का चद्दर काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार फरियादी आशुतोष सोनी (54) पिता राधेश्याम सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 5, स्टेट बैंक के पास, मक्सी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशुतोष सोनी ने बताया वह एबी रोड स्थित जैन मंदिर रोड पर पिछले 20-22 वर्षों से केशव ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं। रोजाना की तरह 6 सितंबर को सुबह 7 बजे दुकान खोली थी और रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन 7 सितंबर की सुबह 7 बजे जब वह दुकान
खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर नई और पुरानी चांदी के जेवरात, जि