उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आक्रामक टिप्पणी किए जाने के बाद सियासत गरमा गई थी। अब एक वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी को घेरना शुरू कर दिया है।मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी कुछ देर के लिए उन्हेल के पास किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान पटवारी को श्री राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद पहले से गले में पहना हुआ एक अन्य धार्मिक दुपट्टा भी उतारा और दोनों दुपट्टों को नीचे लोगों के पैरों की ओर फेंक दिया।
पटवारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे फेंके:बीजेपी प्रवक्ता बोले-सनातन , किसानों का अपमान किया