कोलकाता।पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC विधायक कुणाल घोष का आरोप है कि उनकी कार पर शनिवार को हमला किया गया। घोष ने कहा- वे शनिवार को श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे।इसी दौरान उत्तरपाड़ा में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंडे फेंके। वीडियो में कुणाल घोष ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पीछे की सीट पर भी कुछ लोग बैठे थे, जो घटना का वीडियो बना रहे थे।वीडियो में भीड़ को गाड़ी के चारों तरफ देखा जा सकता है। इस दौरान पीछे के कांच पर भी हमला किया गया, जिससे वह टूट गया। भीड़ ने ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए। घटना का वीडियो विधायक के ऑफिस की तरफ से X पर पोस्ट किया गया है।पिछले 4 महीने के दौरान कुणाल घोष पर हमले का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 सितंबर को भीड़ ने उनके घर और ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। 15 जून को ममता के घर के बाहर लोगों ने उनके सिर पर अंडा फेंका था।
TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला:ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा