April 30, 2024

देवास। घरेलू गैस, पेट्रोल डीजल पर हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय भोपाल चौराहे पर झांझ मंजीरे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा चौराहे पर बैठकर घरेलु टंकिया अपने पास रखते हुए झांझ मजीरे व शंख बजाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया। कुछ कार्यकतार्ओं ने गैस टंकी अपने सिर पर रखते हुए महंगाई का विरोध किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के आव्हान पर आज मुख्यालय पर इस तरह के आयोजन किए गए है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जन का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है एक और बेरोजगारी दूसरी और मंहगाई इससे देश का नागरिक आक्रोशित और आंदोलित है लगातार पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस के मूल्य बढ?े से आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप की बात नहीं है। पूरे देश में सिंडीकेट काम कर रहा है पूरे देश में सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में हर वस्तुओं का रेट बढ़ रहा है। देश को लुटने का काम सत्ताधारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। आम जनता की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस अब सड़कों पर उतरेगी आज प्रतिकात्मक रूप से यहां प्रदर्शन किया है।