April 27, 2024

 

इंदौर। शासन ने शासकीय स्कूलों को स्मार्ट करने की योजना तैयार की है। ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर ज्यादा फोकस किया गया है। अब इंदौर में गांधी नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूल को देखकर हर कोई हैरान है।
माध्यमिक स्कूल क्रमांक 19 नया बसेरा गांधी नगर को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है। दानदाताओं की मदद से स्कूल को अपग्रेड किया गया है। स्कूल में अलग-अलग दानदाताओं द्वारा स्मार्ट बोर्ड, चार लेपटाप, खेल सामग्री, 15 सेट कम्प्यूटर, 200 फर्नीचर, वाटरकलर, आरओ, साऊंड सिस्टम, 10 स्मार्ट टीवी आदि उपलब्ध कराया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने कहा कि इस स्कूल की बराबरी कोई शासकीय स्कूल नहीं कर सकता। इसी तरह अन्य सरकारी स्कूलों को भी प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम के साथ उमावि गांधी नगर के लेखापाल विरेन्द्र तिवारी, सहायक शिक्षिका भारती शेल्के और प्रधान अध्यापिका शारदा शिल्पी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
डीइओ व्यास ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता और सेवानिवृत्ति के आद उसका सामाजिक दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। डीपीसी शांता स्वामी भार्गव ने शिक्षक को समाज का प्रतिरूप बताते हुए एक सच्चा राष्ट्र निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक जैसे ज्ञान व संस्कार के बोझ अपने छात्रों के मन मस्तिष्क में रोपता है, यह आगे चलकर फल्लवित होते हैं, और एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहायक होता है।
संस्था के प्रभारी सुरेश दुबे ने 65 लाख के जनसहयोग से विद्यालय को कैसे संवारा व डिजिटल स्मार्ट, सीसीटीवी से लैस विद्यालय जनभागीदारी से कैसे बनाया गया है।