April 29, 2024

मुंबई। मैंने प्यार किया और बाजीगर जैसी हिट फिल्मों में गाने देने वाले मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। देव कोहली के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। वे 81 साल के थे। देव कोहली हाल ही में दो-तीन महीने से अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। देव कोहली ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद और आनंद राज आनंद सहित कई फेमस संगीतकारों के साथ काम किया। बताया जा रहा है कि कवि और गीतकार देव कोहली का निधन उनके आवास पर हुआ। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे। देव कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके करीबी सहयोगी आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह जी और कई बॉलीवुड उनके अंतिम सम्मान के लिए आएंगे।

 

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए लगभग सौ से भी ज्यादा गाने लिखे। उन्होंने ये ह्यकाली काली आंखेंह्ण, ह्यमाए नी माएह्ण, और ह्यआते जाते हंसते गातेह्ण जैसे कई हिट हिंदी गाने दिए। उन्होंने ह्यजुड़वा 2ह्ण, ह्यमुसाफिरह्ण, ह्यशूट आउट एट लोखंडवालाह्ण और ह्यटैक्सी नंबर 911ह्ण जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे और राम लक्ष्मण व अन्य संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1969 में फिल्म गुंडा से की थी।