April 29, 2024

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 20 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा दो बसों की टक्कर के चलते हुआ है। इनमें से एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस थी, जबकि दूसरी प्राइवेट मिनी बस थी। मोगा जिले के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे का शिकार हुई मिनी बस में कांग्रेस के नेता सवार थे, जो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस हादसे को लेकर सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मोगा जिले में बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत की खबर मिली है और बहुत से लोग घायल हुए हैं। इस घटना से दुख पहुंचा है।