April 28, 2024

उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ को शुक्रवार देर शाम नया अध्यक्ष मिल गया। त्रिकोणीय मुकाबले में अशोक यादव ने बाजी मारी और जीत का दूसरी बार परचम लहराया। चुनाव में 1150 अभिभाषको ने मतदान किया था।
शुक्रवार को मंडल अभिभाषक संघ चुनाव में पांच पदों के लिये मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। 1374 अभिभाषको को अपने मताधिकार का उपयोग करना था। शाम 4 बजे 1150 अभिभाषको ने अपने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिये त्रिकोणीय मुकाबला अशोक यादव, सुरेन्द्र चतुवेर्दी और प्रमोद चौबे के बीच था। देर शाम शुरू हुई मतगणना में अशोक यादव आगे बने रहे और अंत में उन्होने 592 मत से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। सुरेन्द्र चतुवेर्दी को 342 और प्रमोद चौबे को 205 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में चार उम्मीदवार थे। जिसमें मुकेश उपाध्याय ने 496 मत प्राप्त कर चुनाव ने बाजी मारी। गणेश पटेल को 303, स्नेहिल गेहलोद को 171 और जितेन्द्र गोदिंया को 163 वोट मिले। सचिव पद पर प्रकाश चौबे 662 वोट प्राप्त कर विजय घोषित किये गये। उनके सामने शैलेष मनाना और संतोष सिसौदिया थे। क्रमश: उन्हे 356 और 125 वोट प्राप्त हुए। सह सचिव अधिवक्ता कल्याण पद के लिये अरविंद शर्मा और सागरसिंह तिरवार के बीच मुकाबला था। जिसमें सर्वाधिक 795 मत प्राप्त कर अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की। सागर तिरवार को 242 मत ही मिल पाए। कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सोलंकी,देवेन्द्र शर्मा और संजय सोलंकी अपनी किस्तम अजमा रहे थे। किस्मत महेन्द्र सोलंकी के साथ रही और उन्होने 609 वोट प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। देवेन्द्र शर्मा 367 और संजय सोलंकी को 165 वोट मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद गुरू ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जीते प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र देकर उनकी जीत घोषित की।