DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन;मार्ग पर लगा आधा किमी लंबा जाम

इंदौरमंगलवार दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के मेन गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से समस्याओं का जल्द निराकरण की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।जबकि भंवरकुआ से आईटी पार्क जाने वाले मार्ग पर आधा किमी मीटर से ज्यादा मार्ग पर गाड़ियां फंसी है। यहां जाम लगा हुआ है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं।बस स्टॉप और बस पास शुल्क कम करने की मांग एबीवीपी की प्रमुख मांगों में स्कूल ऑफ फार्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप की व्यवस्था करना और सिटी बस के बढ़े हुए बस पास शुल्क को कम करना शामिल है। साथ ही DAVV के मुख्य गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment