उज्जैन। 16 साल की बालिका को उसके दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया और एक मकान में ले जाने के बाद 4 दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के लौटने पर घटना सामने आने पर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपित फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। चिमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका कक्षा 8 वीं तक पढ़ी है। उसकी पहचान जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले नाबालिग से थी। उसने बालिका को मिलने के बहाने बुलाया…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
झोले में छुपाकर 2 युवक लाये थे हजारों की अवैध शराब, एजेंट के साथ मारपीट
उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान पंवासा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो पहिया वाहन से 2 युवक अवैध शराब लेकर आ रहे है। थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई, एएसआई सावित्री कटारा, प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला, आरक्षक पंकज ने करोदिया रोड और श्रीसिंथेटिक के बीच घेराबंदी की। जुपिटर क्रमांक एमपी 09 झेडपी 5816 पर दो युवक आते दिखाई दिये। पुलिस को देख दोनों ने पलटकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से 2 कपड़े के झोले जप्त किये गये। एक में देशी शराब…
Read Moreदूध के नए दाम निर्धारित, आज से 66 रुपए लीटर बिकेगा वर्षा की कमी और महंगाई के कारण दूध विक्रेता संघ ने लिया निर्णय, किसानों से 9.70 रुपए प्रति फैट होगी खरीदी
उज्जैन। शहर में उज्जैन दूध विक्रेता संघ ने दूध की नई दरें तय कर दी हैं। शनिवार, 3 अक्टूबर से शहरवासियों को दूध 66 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। कम बारिश के साथ ही चारा, खली, डीजल और गैस के दामों में हुई वृद्धि को देखते हुए संघ की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को उज्जैन दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाजार की मौजूदा स्थिति और बढ़ती लागत को लेकर…
Read More2250 एमसीएफटी की क्षमता वाले इस बांध में फिलहाल महज 715 एमसीएफटी पानी
उज्जैन। मानसून की अधिकारिक विदाई बुधवार को हो जाएगी। 30 सितंबर के बाद होने वाली किसी भी वर्षा को मौसम विभाग मानसूनोत्तर वर्षा (आफ्टर रैनी सीजन) की श्रेणी में दर्ज करेगा। लेकिन इस बार मानसून की विदाई शहर के लिए राहत नहीं, बल्कि एक भीषण जल संकट का अलार्म बजाकर जा रही है। सात लाख की आबादी की प्यास बुझाने वाले गंभीर बांध में इस समय जल संकट का सन्नाटा पसरा है।2250 एमसीएफटी की क्षमता वाले इस बांध में फिलहाल महज 715 एमसीएफटी पानी ही बचा है- यानी बांध 68 प्रतिशत…
Read Moreश्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने से चौराहा तक 200 मीटर दायरे में बनाया जाएगा 24 मीटर रोड टेंडर के तीन साल बाद चौडीकरण की शुरूआत,39 भवन दायरे में आए -टेंडर में शामिल तीन काम कभी के पूर्ण हुए, एक काम अटका हुआ शेष रहा अब होगा
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने गेट नं.1 के बाहर से महाकाल घाटी तक 200 मीटर दायरे में 24 मीटर चौडा रोड बनाने की तैयारी हो गई है। चौडीकरण के दायरे में आ रहे 39 भवनों का हिस्सा हटाने का काम जारी है,जो 50 फीसदी हो गया है। इन्हें दोनों तरफ 6-6 मीटर पीछे किया जा रहा है। वर्तमान मार्ग 12 मीटर चौडा है।इस रोड को स्मार्ट सिटी बनाएगा।सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है। महाकाल चौराहे…
Read Moreशहीद पार्क से निकली कांग्रेस की प्रभात फेरी, बापू और शास्त्री जी को किया नमन गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने गाए देशभक्ति व गांधी भजन,
उज्जैन/ शहीद पार्क से निकली कांग्रेस की प्रभात फेरी, बापू और शास्त्री जी को किया नमन गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने गाए देशभक्ति व गांधी भजन, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई।
Read Moreमहापौर मुकेश टटवाल ने भैरवगढ़ सीवरेज पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण सीवरेज के प्रवाह, निकासी व्यवस्था और पंपिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को भैरवगढ़ स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली, सीवरेज के प्रवाह तथा निकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पंपिंग स्टेशन के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल, मंगलसूत्र और नकदी समेत 38 हजार का माल बरामद
उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को GRP और RPF की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 38 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें मोबाइल, मंगलसूत्र, बैग और नकदी शामिल है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रतीक्षालय से 17 हजार का मोबाइल चोरी-पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रतीक्षालय से यात्री रमेश जायसवाल का सैमसंग मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल की कीमत करीब 17 हजार रुपए…
Read Moreअधिकारियों ने बाईक पर गश्त की और शहर में कानून व्यवस्था को कायम रखा ड्रोन,सीसीटीवी,आरएएफ के साथ पुलिस बल तैनात रहा
उज्जैन। गुरूवार को चौडीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद के हिस्से में समाजजनों द्वारा किए जा रहे काम में मिनार को हटाने के दौरान तकनीकी त्रुटि क्रेन का पत्ता टूटने से हादसा हुआ था। इसमें छत का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी को लेकर एहतियात बतौर शुक्रवार को जूम्मा की नवाज को देखते हुए पुराना शहर हाई अलर्ट पर रहा । अधिकारियों ने बाईक गस्त की है। सभी क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसी टीवी कैमरा से नजर रखी गई। छत्री चौक सहित आसपास के क्षेत्र में…
Read Moreतलईया में नहाने उतरी महिला-बच्ची गहरे पानी मे डूबीं: दोनों की मौत
नीमच। जिले के जावद क्षेत्र के ग्राम बावल की तलईया में नहाने गई के एक महिला और 7 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। दोनों तलाई में नहाने के लिए उतरी थीं। इसी दौरान गहराई में चले जाने से दोनों पानी में डूब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अकरी बाई पति मुकेश भील (18) निवासी नौगांवा थाना थांदला जिला झाबुआ और सुमित्रा पिता पन्नालाल भील (7) निवासी ग्राम सेजल जिला रतलाम के रूप में…
Read More