हिरासत में 2 आरोपी, 3 की तलाश में दबिश मिलने के बहाने बुलाकर 5 ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उज्जैन। 16 साल की बालिका को उसके दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया और एक मकान में ले जाने के बाद 4 दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के लौटने पर घटना सामने आने पर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपित फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका कक्षा 8 वीं तक पढ़ी है। उसकी पहचान जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले नाबालिग से थी। उसने बालिका को मिलने के बहाने बुलाया और अपने क्षेत्र के एक मकान पर ले गया। जहां अपने चार दोस्तों को ओर बुला लिया। पांचों ने मिलकर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और कमरे में रातभर रखा। दूसरे दिन बालिका बमुश्किल अपने घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम बताया। चिमनगंज थाना पुलिस बालिका के लापता होने पर परिजनों की शिकायत पर एक दिन बाद अपहरण का मामला दर्ज चुकी थी। बालिका के मिलने पर पास्को एक्ट दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। एसआई प्रीति चौहान ने बताया कि मामले से जुड़े एक नाबालिग और उसके दूसरे साथी लक्की को गिरफ्तार किया गया है। 3 आरोपित फरार है जो नाबालिग होना बताये जा रहे है, उनकी भी तलाश जारी है।
26 सितंबर को हुई थी लापता
पुलिस के अनुसार बालिका 26 सितंबर की शाम घर से निकली थी, उसके बाद रातभर नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, सुबह तक कुछ पता नहीं चला तो दूसरे दिन थाने आकर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये थे, कुछ घंटे बाद पता चला कि बालिका बदहवास हालत में घर लौटी है।
पूछताछ में बालिका ने बताई घटना
पुलिस बालिका को पूछताछ के लिये थाने लेकर आई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक से थी। जो उससे उम्र में कुछ महिने बड़ा है। उसने मिलने बुलाया था और साथ लेकर गया था। उसके घर पर पहले से चार दोस्त ओर मौजूद थे। सभी उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बालिका के बयान दर्ज कराये है।
इनका कहना
बालिका के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मिलने पर उसके साथ हुई घटना सामने आने पर पास्को एक्ट की धारा बढ़ाई गई और 2 को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी।
विवेक कनोड़िया, थाना प्रभारी चिमनगंज

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment