दूध के नए दाम निर्धारित, आज से 66 रुपए लीटर बिकेगा वर्षा की कमी और महंगाई के कारण दूध विक्रेता संघ ने लिया निर्णय, किसानों से 9.70 रुपए प्रति फैट होगी खरीदी

उज्जैन। शहर में उज्जैन दूध विक्रेता संघ ने दूध की नई दरें तय कर दी हैं। शनिवार, 3 अक्टूबर से शहरवासियों को दूध 66 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। कम बारिश के साथ ही चारा, खली, डीजल और गैस के दामों में हुई वृद्धि को देखते हुए संघ की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार, 2 अक्टूबर को उज्जैन दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाजार की मौजूदा स्थिति और बढ़ती लागत को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद दूध की खरीदी और बिक्री के नए दाम निर्धारित किए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि किसानों और पशुपालकों से दूध की खरीदी 9.70 रुपए प्रति फैट की दर से की जाएगी। वहीं, उपभोक्ताओं के लिए दूध का विक्रय मूल्य 66 रुपए प्रति लीटर रहेगा। तय किए गए ये नए भाव 3 अक्टूबर से प्रभावशील हो जाएंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment