मन्दसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सौम्या के समीप शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की अकाल मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतकों की पहचान पिपलिया रावजी निवासी पुष्कर (35), सावन निवासी हरिओम (25) एवं जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर सवार हरिओम अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी 15 दिन पूर्व जन्मी नवजात बेटी व…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 4 माह बाद गिरफ्तार, सेंधवा से पकड़ा
बुरहानपुर। नेपानगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बड़वानी जिले के सेंधवा से पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल पिता शोभाराम सेंधवा का रहने वाला है। उस पर 4 जून 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था।नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी,…
Read Moreकेंद्रीय पुलिस बल के साथ नगर पुलिस बल ने कदम से कदम मिलाकर किया फ्लैग मार्च
महिदपुर रोड । शनिवार को नगर के पुलिस बल ने केंद्रीय पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी रामसिंह भाभौर ने बताया नगर में फ्लैग मार्च कर नगर वासियों को शांति व्यवस्था तथा उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से नगर के मुख्य मार्ग सहित नगर मोहल्लों में मार्च किया । जेडेन लिंग जेरेप्पा एस डीओपी (आईपीएस ) महिदपुर के नेतृत्व में नगर में निकले इस फ्लेग मार्च में सीआरपीएफ (आर ए एफ) बटालियन के अधिकारी और अधिकारियों शामिल थे एसडीओपी जेरेपा ने बताया बल …
Read Moreसाधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की बनाई रणनीति: 4 दिसंबर को भोपाल में महासम्मेलन
बुरहानपुर। मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह के निज निवास पर साधु-संतों के सानिध्य में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में 4 दिसंबर 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले विशाल महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।सिंगाजी धाम खंडवा से पधारे चंद्रानंदन महाराज और उदासीन आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज ने गो-रक्षा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश सह प्रभारी सोनाली पवार ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।…
Read Moreमनोज पटेल के विश्वास से संगठन की सीढ़ियां चढ़े प्रणव , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दौड़ में मजबूत दावेदारी
इंदौर। राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा का नाम नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की वह लंबी यात्रा है, जिसमें व्यक्ति अपने कर्मों से अपनी पहचान गढ़ता है। देपालपुर विधानसभा की राजनीतिक परिपाटी में भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं, जहां नेतृत्व ने केवल राजनीतिक समीकरणों को नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, समर्पण और जमीनी सक्रियता को महत्व देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए। इसी क्रम में देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता प्रणव जायसवाल का नाम संगठनात्मक सक्रियता और लगातार बढ़ती…
Read Moreनिगम कर्मचारी ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती:वीडियो बनाया, बोला-उधारी और ब्याज को लेकर कर रहे परेशान
इंदौर।इंदौर नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। धारू ने जहर पीने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उधारी और ब्याज के रुपए वापस लेने के लिए चार लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। धारू एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। धारू ने वीडियो में कहा-“मैं धर्मेंद्र लाहौर हूं। मैं भंवर धावरे जी से परेशान हूं। मेरे से पैसों की मांग की जा रही है। इन लोगों से परेशान होकर मैं…
Read Moreहोर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया
मस्कट।होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। इसमें सवार 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।ये नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे। यह कच्चे तेल से भरा था और अफ्रीका की ओर जा रहा था। हालांकि, यह हमला किसने किया, यह अभी जानकारी तक सामने नहीं आई।फरवरी से अब तक होर्मुज में हमलो में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, इन हमलों में 11…
Read Moreअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं:पुजारी समेत श्रद्धालु अंदर थे मौजूद
ओहायो।अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला किया गया। इसमें मंदिर को काफी नुकसान हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और कई श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे। इस घटना का CCTV फुटेज मौजूद है। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं।हिंदू स्वयंसेवक संघ USA के मुताबिक पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से…
Read Moreअमित शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए
भोपाल।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करेंगे। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर हुए 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में उन्होंने गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए। उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया। शाह भौंरी में IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं। मैं आज उनको हिसाब देने…
Read Moreभारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
निशिन।भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट…
Read More