इंदौर।इंदौर नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। धारू ने जहर पीने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उधारी और ब्याज के रुपए वापस लेने के लिए चार लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। धारू एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।
धारू ने वीडियो में कहा-“मैं धर्मेंद्र लाहौर हूं। मैं भंवर धावरे जी से परेशान हूं। मेरे से पैसों की मांग की जा रही है। इन लोगों से परेशान होकर मैं दवाई पी रहा हूं। चार लोगों द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है और पैसों की डिमांड की जा रही है।मैं पिछले 10 साल से नगर निगम में नौकरी कर रहा हूं। मुझे दो दिन से गाड़ी नहीं दी जा रही है। मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरी कोई गलती नहीं है, फिर भी बिना गलती के मुझे परेशान किया जा रहा है। मुझे गाड़ी से उतार दिया गया है।