महिदपुर रोड । शनिवार को नगर के पुलिस बल ने केंद्रीय पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी रामसिंह भाभौर ने बताया नगर में फ्लैग मार्च कर नगर वासियों को शांति व्यवस्था तथा उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से नगर के मुख्य मार्ग सहित नगर मोहल्लों में मार्च किया । जेडेन लिंग जेरेप्पा एस डीओपी (आईपीएस ) महिदपुर के नेतृत्व में नगर में निकले इस फ्लेग मार्च में सीआरपीएफ (आर ए एफ) बटालियन के अधिकारी और अधिकारियों शामिल थे एसडीओपी जेरेपा ने बताया बल द्वारा क्षैत्र में वर्तमान के संवेदन शील हालातों और आगामी दिनों में नवरात्रि जैसे त्यौहार को दृष्टि गत रखते महिदपुर रोड कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया।
केंद्रीय पुलिस बल के साथ नगर पुलिस बल ने कदम से कदम मिलाकर किया फ्लैग मार्च