शन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल, मंगलसूत्र और नकदी समेत 38 हजार का माल बरामद

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को GRP और RPF की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 38 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें मोबाइल, मंगलसूत्र, बैग और नकदी शामिल है। दोनों आरोपियों को  कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रतीक्षालय से 17 हजार का मोबाइल चोरी-पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रतीक्षालय से यात्री रमेश जायसवाल का सैमसंग मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल की कीमत करीब 17 हजार रुपए बताई गई है। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने मोबाइल पार कर दिया था।इसी दिन पार्सल बुकिंग विंडो के पास महिला यात्री रामकन्या का बैग चोरी हुआ था। बैग में करीब 14 हजार रुपए का मंगलसूत्र और 7 हजार रुपए नकद रखे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment